{"_id":"66ce187715bf704d05076e91","slug":"even-on-janmashtami-there-was-no-uninterrupted-power-supply-in-katra-bazaar-and-wazirganj-gonda-news-c-100-1-gon1003-122589-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: जन्माष्टमी पर भी कटरा बाजार व वजीरगंज में नहीं हो सकी निर्बाध बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: जन्माष्टमी पर भी कटरा बाजार व वजीरगंज में नहीं हो सकी निर्बाध बिजली आपूर्ति
Tue, 27 Aug 2024 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 27 Aug 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। जिले के वजीरगंज और कटरा बाजार इलाके में सोमवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भी निर्बाध बिजली आपूर्ति नहीं हो सकी। जबकि पर्व को देखते हुए पावर कॉर्पोरेशन की ओर से तैयारियां की गई थीं।
कटरा बाजार के रहने वाले रामबाबू गुप्ता, प्रेम कुमार, प्रदीप आदि उपभोक्ताओं ने बताया कि 15 दिन से फाल्ट व लो-वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। सोमवार को सुबह 11 बजे इलाके की बिजली गुल हुई। दोपहर दो बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। मंगलवार को भी कटौती व लो वोल्टेज की समस्या ठीक नहीं हुई तो दर्जनों लोगों ने उपकेंद्र पहुंचकर विरोध जताया। तकनीकी सहायक राजन शर्मा ने उपभोक्ताओं को समझाकर लौटा किया। सोमवार दोपहर दो बजे वजीरगंज इलाके में बिजली गुल हो गई। इस दौरान इलाके के करीब 45 हजार आबादी को मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। खराबी दुरुस्त कराकर रात 10 बजे आपूर्ति बहाल कराई गई।