फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Even after running for two years, I did not get water connection.

Gonda News: दो साल से दौड़ लगाने के बाद भी नहीं मिला पानी का कनेक्शन

Sun, 22 Feb 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 22 Feb 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Even after running for two years, I did not get water connection.
गोंडा में करनैलगंज में राशन कार्ड में नाम कटने को शिकायत करने पहुंचे दिव्यांग विधिराज। - संवाद 
करनैलगंज/गोंडा। जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में भूमि विवाद व राजस्व से जुड़े मामलों की भरमार ररही। विष्णुपुरी कॉलोनी निवासी दीनानाथ उपाध्याय ने सदर तहसील में अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि वह दो वर्षों से नगर पालिका परिषद के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक पानी का कनेक्शन नहीं दिया गया। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने मामले की जांच कर शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन



करनैलगंज तहसील में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन और पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने पीड़ितों की शिकायतों को सुना। इस दौरान दर्ज 155 वादों में से 24 का निस्तारण मौके पर ही पक्षकारों की सहमति के आधार पर किया गया। जबकि शेष प्रकरणों के लिए पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम गठित कर समाधान के निर्देशित किया गया।
विज्ञापन



गौरा सिंहपुर निवासी लालचंद ने आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोगों ने सार्वजनिक रास्ते पर कब्जा कर लिया है। झौंनहा निवासी सीता देवी ने कहा कि पति जमुना प्रसाद की मृत्यु हो गई। पति के नाम में गड़बड़ी के चलते वरासत नहीं हो पा रही है। परवानपुर निवासी रणविजय ने शिकायत की कि उनकी बैनामे की जमीन पर कब्जा नहीं मिल पा रहा है। इसके समाधान का निर्देश दिया गया। सदर तहसील में एडीएम आलोक कुमार, एसडीएम अशोक गुप्ता व एएसपी (पूर्वी) मनोज रावत ने पीड़ितों की शिकायतों को सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसआईआर में लापरवाही पर फटकार
समाधान दिवस के बाद डीएम प्रियंका निरंजन ने सीडीओ अंकिता जैन और एसपी विनीत जायसवाल के साथ एसआईआर कार्यों की समीक्षा की। प्रगति संतोषजनक न मिलने पर लापरवाह कर्मचारियों को फटकार लगाई। साथ ही मछुआरा समुदाय के पात्रों को पट्टा अभिलेख व राशन कार्ड वितरित किए गए।



ससुर चौकीदार, इसलिए नहीं हो रही सुनवाई
तरबगंज में एसडीएम विश्वमित्र सिंह की अध्यक्षता में 55 शिकायतों की सुनवाई कर दो का निस्तारण किया गया। उमरी बेगमगंज की सोनू ने आरोप लगाया कि पति, ससुर व अन्य परिजनों ने घर से निकाल दिया है। ससुर के थाने में चौकीदार होने के कारण शिकायत के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। वहीं नवाबगंज के कोल्हमपुर विसेन निवासी हीरालाल ने आबादी की जमीन पर कब्जे की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed