फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Erosion intensifies as water levels recede; 300 bighas of farmland swallowed by the river

Gonda News: पानी घटने से कटान तेज, 300 बीघे खेत नदी में समाए

Fri, 17 Jul 2026 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 17 Jul 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Erosion intensifies as water levels recede; 300 bighas of farmland swallowed by the river
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करते भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी। 
करनैलगंज/ विश्नोहरपुर। सरयू नदी का जलस्तर बृहस्पतिवार को स्थिर बना रहा। एल्गिन ब्रिज पर नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 65 सेंटीमीटर नीचे दर्ज किया गया। जलस्तर में मामूली गिरावट से तटवर्ती गांवों के लोगों ने राहत की सांस ली है। कटान तेज होने से खेत नदी में समा गए हैं। सिंचाई एवं बाढ़ खंड ने शुक्रवार से जलस्तर दोबारा बढ़ने की आशंका जताई है।
विज्ञापन


बाढ़ नियंत्रण विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे एल्गिन ब्रिज पर सरयू का जलस्तर 105.420 मीटर दर्ज किया गया, जबकि खतरे का निशान 106.070 मीटर है। बुधवार रात आठ बजे जलस्तर 105.550 मीटर था। इस तरह 12 घंटे में 13 सेंटीमीटर की कमी दर्ज की गई।
विज्ञापन


जलस्तर घटने के साथ नदी का कटान तेज हो गया है। बहुवन मदार माझा और माझा रायपुर के सामने तटबंध के भीतर करीब छह किलोमीटर लंबाई और लगभग तीन मीटर चौड़ाई में कटान हुआ है। इससे 300 बीघे से अधिक कृषि भूमि नदी में समा गई है। फसल और जमीन को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नदी में कुल डिस्चार्ज भी कम हुआ है। बुधवार रात 1,04,706 क्यूसेक के मुकाबले बृहस्पतिवार सुबह यह घटकर 93,974 क्यूसेक रह गया। इसमें गिरिजा बैराज से 69,995 क्यूसेक, शारदा बैराज से 17,155 क्यूसेक तथा सरयू बैराज से 6,824 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

बाढ़ खंड के सहायक अभियंता पंकज कुमार आर्य ने बताया कि ऊपरी क्षेत्रों से छोड़े गए पानी के शुक्रवार सुबह तक पहुंचने की संभावना है। इससे जलस्तर में फिर बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल सभी तटबंधों की निगरानी की जा रही है और पूरी टीम अलर्ट मोड पर है।

माझा क्षेत्रों में जलभराव का खतरा बढ़ा
नवाबगंज क्षेत्र के माझा इलाकों में सरयू का पानी धीरे-धीरे फैलने लगा है। साकीपुर के चहलावा समेत कई गांवों में लोग संभावित पलायन को देखते हुए सड़क किनारे अस्थायी आशियाने बनाने की तैयारी में जुट गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि रिंग रोड निर्माण के दौरान व्योंदा माझा, दत्तनगर, तुलसीपुर, गोकुला, साकीपुर, माझाराठ और जैतपुर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर मिट्टी और बालू का खनन किया गया था।


इससे जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। दत्तनगर निवासी सरयू विश्वकर्मा ने बताया कि बरसात शुरू होने के बाद खनन तो बंद हो गया, लेकिन बदली हुई भौगोलिक स्थिति इस बार बाढ़ की विभीषिका को और गंभीर बना सकती है। प्रशासन से समय रहते सुरक्षा और राहत के इंतजाम करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed