फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Erosion intensifies as Saryu's water level recedes

Gonda News: सरयू के घटते पानी से कटान तेज

Fri, 17 Jul 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 17 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Erosion intensifies as Saryu's water level recedes
करनैलगंज। सरयू नदी का जलस्तर घटना शुरू हो गया है, लेकिन इससे तटवर्ती गांवों में कटान तेज हो गई है। इससे किसान काफी चिंतित हैं। शुक्रवार को एल्गिन ब्रिज पर नदी का जलस्तर खतरे के निशान से करीब एक मीटर नीचे दर्ज किया गया, जबकि डिस्चार्ज घटकर 88 हजार क्यूसेक रह गया है।
विज्ञापन

जलस्तर में कमी से बाढ़ का खतरा फिलहाल टल गया है, लेकिन नदी का कटान धड़कनें बढ़ा रहा है। सरयू की प्रवृत्ति के अनुसार, जलस्तर घटने पर कटान तेज हो जाती है। वर्तमान में नदी का पानी मैदानी क्षेत्रों में फैल रहा है। इससे जलस्तर में गिरावट तो आ रही है, लेकिन कटान लगातार जारी है। नदी की तेज धार के कारण सैकड़ों बीघा कृषि भूमि कटान की जद में है। इससे किसानों को भारी नुकसान होने की आशंका है।
विज्ञापन

बहुवन मदार मांझा के पास नदी की धारा बांध की सुरक्षा के लिए बने स्पर से सीधे टकराकर बह रही है। इसे लेकर ग्रामीणों में डर बना हुआ है। सिंचाई विभाग ने स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में बताया है। सहायक अभियंता पंकज कुमार आर्य ने बताया कि बांध पूरी तरह सुरक्षित है। स्पर के जरिये नदी के बहाव को नियंत्रित किया जा रहा है। बांध पर कोई खतरा नहीं है। विभागीय टीम लगातार निगरानी कर हालात पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed