{"_id":"6920ae928a060730ca03a282","slug":"entry-of-heavy-vehicles-will-be-banned-from-the-night-of-23rd-and-all-vehicles-from-the-night-of-24th-in-ayodhya-gonda-news-c-100-1-slko1026-147548-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 23 की रात से भारी, 24 की रात से सभी वाहनों का अयोध्या में बंद होगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 23 की रात से भारी, 24 की रात से सभी वाहनों का अयोध्या में बंद होगा प्रवेश
Fri, 21 Nov 2025 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 21 Nov 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
नवाबगंज के लोलपुर में एसओ से सुरक्षा प्रबंधों के बारे में जानकारी लेते एएसपी पश्चिमी राधेश्याम
गोंडा। अयोध्या में 25 नवंबर को होने वाले ध्वजारोहण समारोह के मद्देनजर जिले में सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही रूट डायवर्जन की व्यापक तैयारियां की गईं हैं। प्रशासन ने 23 नवंबर की रात 12 बजे से 26 नवंबर की रात आठ बजे तक अयोध्या में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाते हुए गोंडा–अयोध्या मार्ग पर पुराने पुल के रास्ते से ट्रक, ट्रैक्टर, डीसीएम समेत सभी मालवाहक वाहनों का रूट परिवर्तित करने की तैयारी की है। इसके तहत गोंडा से अयोध्या की ओर जाने वाले भारी वाहन शिवदयालगंज–लोलपुर होकर बस्ती की दिशा में डायवर्ट किए जाएंगे। बस्ती से अयोध्या की ओर जाने वाले वाहनों को नवाबगंज–तरबगंज–करनैलगंज मार्ग से निकाला जाएगा। 24 नवंबर की रात 12 बजे से अयोध्या में सभी वाहनों के प्रवेश पर रोक लग जाएगी। केवल आवश्यक सेवाओं के वाहनों को ही छूट मिलेगी।
एएसपी (पश्चिमी) राधेश्याम राय ने बताया कि 23 नवंबर की रात 12 बजे से पुराने पुल से भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी जाएगी। 24 नवंबर की रात 12 बजे से नए व पुराने पुल से हर तरह के वाहनों के अयोध्या जाने पर रोक रहेगी। गोंडा से अयोध्या की ओर जाने वाले वाहनों को दर्जीकुआं से मनकापुर होते हुए डायवर्ट किया जाएगा।
दो एएसपी व चार सीओ की तैनाती, 40 बैरियर लगेंगे
ध्वजारोहण समारोह में भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने जिले की अयोध्या सीमा पर 40 बैरियर स्थापित किए हैं। घघउवा पुल, लोलपुर पुल, शिवदयालगंज कटरा तिराहा, नया–पुराना सरयू पुल, नवाबगंज के कटी तिराहा, दुर्गागंज माझा, कोल्ड स्टोरेज तिराहा, टिकरी मोड़, तरबगंज, परसपुर, करनैलगंज समेत अन्य 40 प्रमुख पॉइंट पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। साथ ही एएसपी पूर्वी व पश्चिमी, चार सीओ, 10 इंस्पेक्टर, 50 एसआई, 400 आरक्षी (महिला–पुरुष), दो कंपनी पीएसी लगाई जा रही है। सभी की तैनाती 12-12 घंटे की शिफ्ट में होगी।
विज्ञापन
सरयू में मोटरबोट से होगी निगहबानी
अयोध्या सीमा पर नवाबगंज माझा इलाके में सरयू नदी में मोटरबोट से पुलिसकर्मी निगहबानी करेंगे। इसके लिए प्रशासन ने 23 नवंबर से एक प्लाटून फ्लड पीएसी के जवानों का तैनात किया है। जो मोटरबोट से नदी के घाटों की निगहबानी करेंगे। इसके अलावा सीमावर्ती दुर्गागंज माझा, दुल्लापुर, जैतपुर, माझा राठ, तुलसीपुर माझा, साखीपुर, दतत्नगर, गोकुला, महेशपुर गांवों में पुलिस टीमें लगातार सक्रिय रहेंगी।
आवश्यक सेवाओं के वाहनों को छूट
श्रीराम मंदिर में ध्वजारोहण समारोह को लेकर जिले से अयोध्या में वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी, लेकिन आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को छूट दी गई है। इनमें रसोई गैस के वाहन, दुग्ध वाहन, सफाई व्यवस्था से जुड़े वाहन, विद्युत विभाग के वाहन, एंबुलेंस आदि को अयोध्या जाने की इजाजत होगी। इनके अलावा अन्य सभी वाहनों को अयोध्या के पुराने पुल से पहले ही रोक दिया जाएगा।