{"_id":"69b991e97fd23a976f0b6fbb","slug":"entering-the-house-and-assaulting-and-vandalizing-it-fir-against-pradhan-and-seven-others-gonda-news-c-100-1-slko1026-154393-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: घर में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़, प्रधान व सात अन्य पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: घर में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़, प्रधान व सात अन्य पर एफआईआर
Tue, 17 Mar 2026 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 17 Mar 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
झंझरी। कोतवाली देहात के बनघुसरा गांव में रंजिश के चलते घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। बनघुसरा निवासी विनोद कुमार ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि सोमवार शाम गांव के ही मुरलीधर तिवारी, पवन तिवारी, विकास तिवारी, अमन तिवारी, आशीष तिवारी, रजनीश तिवारी, अंकित तिवारी और प्रवीन तिवारी सहित कई लोग उनके घर पर आ धमके। सभी लोग गाली-गलौज करते हुए जबरन घर के अंदर घुस आए और लाठी-डंडा तथा फरसा से हमला कर दिया।
पीड़ित का आरोप है कि हमले में वह और उसके परिवार के विशाल तिवारी, विनय पांडेय, लवकुश शुक्ल, संजय तिवारी, प्रियांशी और सुधि घायल हो गई। आरोपियों ने घर की बाउंड्री वाल गिरा दी और बाहर खड़ी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोपी मुरलीधर तिवारी ग्राम प्रधान है।
कोतवाली देहात पुलिस ने तहरीर पर प्रधान मुरलीधर तिवारी समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। निरीक्षक अपराध संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।