फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Entered the legacy of 31 thousand people who have been waiting for years

वर्षों से इंतजार कर रहे 31 हजार लोगों की दर्ज हुई वरासत ृ

Tue, 16 Feb 2021 08:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 08:58 PM IST
विज्ञापन
Entered the legacy of 31 thousand people who have been waiting for years
गोंडा। जिले के 1821 राजस्व गांवों में अभियान चलाकर वर्षों से वरासत का इंतजार कर रहे लोगों की मुराद पूरी की गई। पहली फरवरी से शुरू हुए अभियान में जिले ने रेकार्ड बनाया है। एक पखवारे भर में छह सौ से अधिक राजस्व कर्मियों ने 31 हजार से अधिक लोगों के वरासत दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने 20 जनवरी के बाद से अभियान की तैयारियां कराईं और अभियान शुरू कराया। इसके बाद हर राजस्व कर्मी को जिम्मेदारी सौंप कर निगरानी की। इससे मंडल में जिले को पहला स्थान मिला है।
विज्ञापन

वरासत अभियान को लेकर डीएम मार्कंडेय शाही की सख्ती की लाभ जिले की जनता को बड़े पैमाने पर मिल रहा है। डीएम के प्रयासों से देवीपाटन मंडल के तीन अन्य जनपदों बहराइच, बलरामपुर तथा श्रावस्ती में निर्विवाद वरासत के कुल मामलों के सापेक्ष अकेले गोंडा में डेढ़ गुना निर्विवाद वरासतें दर्ज की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को तहसील मुख्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ा और घर बैठे उनकी वरासतें दर्ज हुई हैं। कई लोगों ने डीएम को फोन करके धन्यवाद दिया है और कहा कि बिना किसी सुविधा शुल्क व परेशानी के उनकी लंबे समय से लंबित वरासत की समस्या का निपटारा हो गया। बताया जा रहा है कई मामले तो वर्षों पुराने थे और लोग तहसील का चक्कर काट कर थक चुके थे। अभियान से उनके मन की मुराद पूरी हो गई।
जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने बताया कि शासन के निर्देश पर जनपद गोंडा के अविवादित वरासत के लंबित मामलों की जांच कराकर मृतक खातेदारों के विधिक वारिसान का नाम दर्ज कराने के लिए चलाए गए अभियान में 15 फरवरी तक कुल 31 हजार 518 आवेदन पत्र प्राप्त हुए।
जिनके सापेक्ष 30 हजार 816 लोगों की वरासत दर्ज कराई गई। जिसमें तहसील गोंडा में 7027, करनैलगंज में 6412, तरबगंज में 7586 तथा मनकापुर में 9791 वरासतें दर्ज हुईं। जिलाधिकारी ने कहा कि इस कार्यवाही से एक ओर जहां लोगों को भागदौड़ से छुटकारा मिला है। वहीं वरासत के मुकदमों का बोझ भी तहसीलों से कम हुआ है। उन्होंने बताया कि शासन ने जनता की सुविधा को देखते हुए वरासत अभियान की मियाद 28 फरवरी तक बढ़ा दी है।
जिलाधिकारी ने वरासत अभियान के संबंध में जनपद के निवासियों व जनप्रतिनिधियों से भी अपील की है कि यदि किसी मृतक खातेदार की वरासत दर्ज न होने का प्रकरण उनकी जानकारी में आता है तो वे इसकी सूचना तत्काल राजस्व विभाग के अधिकारियों को अवश्य दें।

जिससे संबंधित व्यक्ति की वरासत दर्ज कराई जा सके। जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने स्तर पर इसकी नियमित समीक्षा करें तथा वरासत अभियान की प्रगति से उन्हें रोजाना अवगत कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed