{"_id":"6a9ef8624689b690e107d0e6","slug":"ensure-timely-resolution-of-complaints-regarding-tripping-and-billing-gonda-news-c-100-1-gon1003-165689-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: ट्रिपिंग-बिलिंग की शिकायतों का समय से हो समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: ट्रिपिंग-बिलिंग की शिकायतों का समय से हो समाधान
Mon, 07 Sep 2026 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। स्वतंत्र फीडर और बड़े विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं की समीक्षा में मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने अधिकारियों को समयसीमा में समाधान के निर्देश दिए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में चारों जिलों के उपभोक्ताओं ने ट्रिपिंग, फॉल्ट और बिलिंग की शिकायतें रखीं।
नवोदय विद्यालय व अटल आवासीय विद्यालय मनकापुर में ट्रिपिंग की शिकायत पर फीडर का फॉल्ट तीन दिन में ठीक कराने को कहा गया। मेडिकल कॉलेज गोंडा को 15 सितंबर तक स्वतंत्र फीडर से निर्बाध आपूर्ति देने के निर्देश दिए गए। बहराइच की सुरेश इंडस्ट्रीज की बिलिंग समस्या पर नया सीटीपीटी लगाने को कहा गया। पूर्वोत्तर रेलवे गोंडा में अगस्त में 24 बार ट्रिपिंग और एससीपीएम कॉलेज में 8-10 दिन से लाइन ट्रिपिंग की शिकायत पर पेड़ों की डालियां छांटने के निर्देश दिए गए। नवोदय विद्यालय बलरामपुर का संशोधित बिल तत्काल जारी करने को कहा गया। (संवाद)