फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Enhanced value to the students

छात्राओं ने बढ़ाया मान

Sun, 15 May 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Sun, 15 May 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Enhanced value to the students
खुशी जतातीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
यूपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट रविवार को आते ही मेधावी बच्चों ने न सिर्फ अपने विद्यालय का बल्कि जिले व परिवार का भी मान बढ़ाया। इंटरमीडिएट की परीक्षा में बेटियां हावी रहीं। 25 मेधावी बच्चों की सूची में 18 नाम सिर्फ बेटियों के शामिल हैं।
विज्ञापन


इंटरमीडिएट में राष्ट्रीय इंटर कॉलेज फतेहपुर बालपुर की छात्रा खुशबू मिश्रा ने जिले में अपना परचम लहरा दिया। खुशबू ने 500 में में 481 नंबर अर्जित कर जिले की सूची में टॉप किया। दूसरे स्थान पर तीन बच्चे रहे, जबकि तीसरे स्थान पर पांच बच्चों ने बाजी मारी।
विज्ञापन


दूसरे व तीसरे स्थान पर आने वाले बच्चों के बराबर अंक व प्रतिशत रहे। वहीं, हाईस्कूल की परीक्षा में पृथ्वीनाथ बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा आकांक्षा वर्मा ने 600 में 584 अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आकांक्षा को 97.33 प्रतिशत अंक मिले। मेरिट सूची में दूसरे स्थान पर किसान इंटर कॉलेज कोटखास के धर्मेंद्र कुमार तिवारी तथा तीसरे स्थान पर बाबा पृथ्वीनाथ बालिका इंटर कॉलेज की निशा शुक्ला रहीं।


वर्ष 2015-16 की बोर्ड परीक्षा में इस बार इंटरमीडिएट के 45850 बच्चों ने प्रतिभाग किया था। इसमें से 42084 बच्चों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम 95.97 प्रतिशत रहा। वहीं, हाईस्कूल की परीक्षा में 58074 बच्चों ने प्रतिभाग किया। इसमें से 45730 बच्चे उत्तीर्ण हुए। इसका परीक्षा परिणाम 92 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed