फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Energy Minister AK Sharma gets angry at Maulana Sajid Rashidi

Gonda News: मौलाना साजिद रशीदी पर भड़के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा

Sun, 04 Jan 2026 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 04 Jan 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Energy Minister AK Sharma gets angry at Maulana Sajid Rashidi
गोंडा। नवाबगंज के नंदिनीनगर में आयोजित राष्ट्रकथा में शुक्रवार देर शाम पहुंचे प्रदेश के ऊर्जा व नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने मौलाना साजिद रशीदी के वंदे मातरम पर विवादित बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान और राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान नहीं करता, उसे देश से बाहर निकालने तक की सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि जो व्यक्ति भारत भूमि पर रहते हुए राष्ट्रगान नहीं मानता, राष्ट्रगीत का सम्मान नहीं करता या राष्ट्रध्वज का अपमान करता है, वह अस्वीकार्य है। शाहरुख खान और बांग्लादेशी खिलाड़ी को लेकर उठे विवाद पर मंत्री ने कहा कि हिंदुओं पर अत्याचार या अन्य किसी तरह का अत्याचार स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने इसकी निंदा की और कहा कि देशहित में हर व्यक्ति को संवैधानिक नियमों और राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान करना अनिवार्य है। मंत्री ने राष्ट्रकथा की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम नई पीढ़ी को सनातन धर्म और राष्ट्र निर्माण की भावना से जोड़ने के लिए महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed