फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Empty liquor bottle caps found, fear of repackaging

तीन पालीथिन वैग में भरे मिले शराब बोतलों के 400 ढक्कन

Mon, 01 Mar 2021 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Empty liquor bottle caps found, fear of repackaging
गोंडा। थानाक्षेत्र के बालेश्वरगंज बाजार स्थित सरकारी देशी शराब की दुकान पर एक शिकायत पर जिला आबकारी अधिकारी उमेश चंद्र पांडेय के निर्देश पर तरबगंज आबकारी इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह ने छापा मारा। यहां से तीन पॉलीथिन में भरे 397 शराब की बोतलों के ढक्कन मिले।
विज्ञापन

आबकारी इंस्पेक्टर के अनुसार बालेश्वरगंज स्थित सरकारी देशी शराब की दुकान के पास रहने वाले विजय गुप्ता ने जिला आबकारी अधिकारी को शिकायती पत्र देकर वहां नकली शराब बेचने व अराजक तत्वों द्वारा महिलाओं पर छींटाकशी का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी ने तरबगंज आबकारी निरीक्षक को कार्रवाई का निर्देश दिया। जिस पर बलरामपुर निवासी शैलेश कुमार तिवारी की सरकारी दुकान पर छापा मारा गया। जिसमें दुकान की छत पर पॉलीथिन की तीन पाउच में एक कंपनी के मार्क लगे 397 बोतलों के ढक्कन मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

आबकारी निरीक्षक ने बताया, बरामद ढक्कन व सैंपल मुख्यालय भेजे जाएंगे। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, इतनी संख्या में ढक्कन मिलना संदेह पैदा करता है कि दुकानदार बोतलों की रिपैकेजिंग करता होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed