{"_id":"6a7617be4d6e30998008cd92","slug":"employment-fair-for-disabled-on-10th-gonda-news-c-100-1-gon1003-163829-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: दिव्यांग रोजगार मेला 10 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: दिव्यांग रोजगार मेला 10 को
Fri, 07 Aug 2026 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 07 Aug 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। दिव्यांग युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 10 अगस्त को जिला सेवायोजन कार्यालय में दिव्यांग रोजगार मेला-3.0 का आयोजन किया जाएगा। सुबह 10 बजे से शुरू होने वाले इस मेले में विभिन्न निजी कंपनियां हिस्सा लेंगी। साक्षात्कार के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन होगा।
जिला मिशन प्रबंधक अविनाश प्रताप सिंह ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को मौके पर ही ऑफर लेटर प्रदान किए जाएंगे। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी माधवी पांडेय ने बताया कि मेले में केवल दिव्यांग अभ्यर्थी ही भाग ले सकेंगे। उन्हें अपने शैक्षिक प्रमाणपत्र, दिव्यांगता प्रमाणपत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे। रोजगार मेले के माध्यम से 39 दिव्यांग युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।