फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Employees disappear from the women's hospital as the day progresses

दिन ढलते ही महिला अस्पताल से गायब हो जाते कर्मी

Mon, 01 Nov 2021 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Employees disappear from the women's hospital as the day progresses
गोंडा। आधी आबादी को निशुल्क व बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए बने जिला महिला अस्पताल में शाम होते ही मरीजों को भर्ती करना बंद कर दिया जाता है। मरीज भर्ती काउंटर से लेकर नर्सिंग स्टेशन तक सन्नाटा पसर जाता है, जिससे रात में इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को कोई भी कर्मचारी ढूढ़े नहीं मिलता। मजबूरी में गंभीर मरीजों को निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रविवार रात आठ बजे ही महिला अस्पताल के प्रथम तल पर सन्नाटा पसर गया। इमरजेंसी में मरीजों को भर्ती करने के लिए बने काउंटर पर सन्नाटा पसरा रहा। कोई नर्स या कर्मचारी नजर नहीं आ रहा था।
विज्ञापन

वहीं स्टाफ नर्सो के बैठने वाले नर्सिग स्टेशन पर भी कुर्सी खाली रही है। रात आठ बजे नवाबगंज के गुड्डू व आयशा अपनी एक दिन की नवजात को भर्ती कराने के लिए महिला अस्पताल मे किसी स्टाफ की राह देख रहे थे। मरीजों को भर्ती के लिए बने काउंटर पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला अस्पताल के प्रथम तल पर कोई नर्स या अन्य स्टाफ दिखाई नहीं पड़ रहा था। वहीं बच्चे की हालत बिगड़ते देख गुडृडू निजी अस्पताल में भर्ती कराने के लिए चले गए। सौरभ चतुर्वेदी भी अपने परिजन को भर्ती कराने के लिए अस्पताल के कर्मी की राह देख रहे थे, लेकिन कोई कर्मी न दिखाई पड़ने पर मायूस होकर निजी अस्पताल की ओर चल पड़े। ऐसे में मरीजों को 24 घंटे सरकारी स्वास्थ्य सुविधा मुहैय्या कराने का दावा खोखला साबित हो रहा है।

रात में गर्भवती महिलाओं को हालत गंभीर बताकर कर दिया जाता वापस
भर्ती मरीज के तीमारदार बताते हैं कि रात में यहां भर्ती नहीं किया जाता। अस्पताल में या तो नर्स या अन्य स्टाफ नदारद मिलता है।
यदि कोई स्टाफ मिल भी जाता तो गर्भवती महिलाओं की हालत गंभीर बताकर वापस कर दिया जाता है। वहीं रात अस्पताल में घूमते दलाल सरकारी डॉक्टरों के निजी अस्पतालों में भर्ती करने की सलाह देते उसका पता बताते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed