फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Employee

दूसरे दिन भी बेरोजगारों को मिली निराशा, नहीं खुला पोर्टल

Tue, 10 Aug 2021 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Employee
गोंडा। मनरेगा योजना के अंतर्गत 1278 पदों पर सेवायोजन पोर्टल जरिये होने वाली भर्ती में दूसरे दिन भी जिले के बेरोजगारों को निराशा हाथ लगी। नौ अगस्त से 12 बजे से सेवा योजना पोर्टल पर ‘पहले आओ-पहले पाओ’ की तर्ज पर एक रिक्त पद के सापेक्ष तीन अर्ह अभ्यर्थियों के आवेदन मांगे गये थे।
विज्ञापन

सोमवार को पूरे दिन सेवायोजन की वेबसाइट नहीं चलने के बाद मंगलवार को भी साइट नही खुल सकी। जिससे जिले के सैकड़ों युवाओं को निराश होना पड़ा। सोमवार को बेरोजगार य़वाओं ने वेबसाइट न खुलने की शिकायत जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री से की लेकिन कोई असर नहीं हुआ। कई पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे। एडिशनल प्रोग्राम आफिसर 191 पद, असिस्टेंट अकाउंटेंट के 197 पद, कंप्यूटर आपरेटर के 116 पद तथा टेक्निकल असिस्टेंट के 774 पदों पर भर्तियां होनी थी। विभिन्न पदों के लिए 11,200 से 28,000 रुपये प्रतिमाह का मानदेय तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed