फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Embed the baby got milk

ट्वीट पर बच्ची को मिला दूध

Tue, 19 Apr 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Tue, 19 Apr 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
Embed the baby got milk
दूध - फोटो : getty images
मथुरा-छपरा एक्सप्रेस ट्रेन में सफर करने वाले एक यात्री को जब कहीं से अपनी एक साल की बच्ची के लिए दूध नहीं मिला तो उसने सीधे रेलमंत्री को ट्वीट कर दिया। फिर क्या था, जैसे ही ट्रेन गोंडा स्टेशन पर आकर खड़ी हुई। स्थानीय रेल महकमे के अधिकारी बच्ची के लिए स्टेशन पर दूध लेकर हाजिर थे। 
विज्ञापन


 बताया जाता है कि गोरखपुर के सिविल लाइंस एरिया निवासी राजेश सिंह मंगलवार को परिवार सहित मथुरा से गोरखपुर जाने के लिए निकले थे। मथुरा-छपरा एक्सप्रेस की एसी बोगी में सफर कर रहे राजेश सिंह की एक साल की बच्ची रिया भी है, जिसका दूध ट्रेन में अचानक खत्म हो गया।
विज्ञापन


इस पर बच्ची ने रोना शुरू कर दिया। बच्ची को रोता देख राजेश ने दूध के लिए हर किसी से संपर्क किया, लेकिन जब उसे काफी देर तक दूध नहीं मिला तो उसने सीधे रेलमंत्री सुरेश प्रभु को ट्वीट कर अपनी समस्या बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उधर, राजेश को रेलमंत्री को अपनी समस्या बताए महज कुछ ही मिनट बीते थे कि उतने में ट्रेन आकर गोंडा रेलवे स्टेशन पर खड़ी हो गई। जहां ट्रेन की एसी बोगी बीवन के ठीक सामने सीआईटी (मुख्य चल निरीक्षक) जेएन तिवारी व प्लेटफॉर्म इंस्पेक्टर केएल यादव बच्ची के लिए हाथों में दूध लेकर खड़े थे, जिसे ले जाकर उन्होंने राजेश को दिया।

राजेश ने बच्ची को दूध मिलने के लिए रेलमंत्री का आभार जताते हुए उन्हें फिर से ट्वीट कर इसके लिए उन्हें धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed