फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   embarrassment the BJP's

भाजपा की किरकिरी

Fri, 01 Jan 2016 11:29 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 01 Jan 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
पिछले चार जिला पंचायत अध्यक्ष पदों पर अपनों को जीत दिलाने वाले भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कृषि मंत्री विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह को वाकओवर दे दिया, जिससे पंडित सिंह की बहू जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हो गईं। इस वाकओवर से भाजपा की किरकिरी हुई है।
विज्ञापन


इससे भाजपा के समर्थन से जीत हासिल करने वाले जिला पंचायत सदस्य भी हतप्रभ हैं और संगठन कुछ ठोस बोलने को तैयार नहीं है।

सात जनवरी को वोट डालने की 51 जिला पंचायत सदस्यों की हसरत धरी की धरी रह गई। वजीरगंज दक्षिणी सीट से कृषि मंत्री विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह की पुत्र वधू को चुनाव लड़ाने के लिए नामांकन किया गया था।
विज्ञापन


इस सीट पर बृजभूषण शरण सिंह ने भी अपने एक करीबी को मैदान में उतारा था। यहां भी पंडित सिंह का मैनेजमेंट चला और बृजभूषण शरण सिंह को अपने नंदिनीनगर महाविद्यालय के प्रशासक रामकृपाल सिंह की पुत्र वधू ज्योति सिंह का नामांकन वापस कराना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें पंडित सिंह की बहू श्रद्धा सिंह पत्नी सूरज सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुई थीं और अब नए मैनेजमेंट से जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी भी निर्विरोध हथिया ली। इससे 51 जिला पंचायत सदस्य देखते रह गए। उन्हें वोट डालने की नौबत ही नहीं आई।

सपा की अग्रिम पंक्ति में शामिल एवं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खास माने जाने वाले करनैलगंज के विधायक योगेश प्रताप सिंह को पहले मंत्री पद से बर्खास्त किया गया।

योगेश प्रताप सिंह को मैनेज करने के लिए हाल ही में जिले में आए शिवपाल सिंह यादव ने योगेश प्रताप सिंह की पत्नी विजय लक्ष्मी सिंह को सपा से जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रत्याशी बनाया था।

योगेश मंत्री पद जाने का दुख भूलकर जिला पंचायत अध्यक्ष की तैयारी कर रहे थे कि इतने में पंडित सिंह ने पांसा पलट दिया और योगेश प्रताप सिंह की पत्नी का टिकट भी कटवा दिया।

वर्ष 2010 में हुए जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में भी निर्विरोध निर्वाचन हुआ था। 2010 में बृजभूषण शरण सिंह सपा में थे। पंडित सिंह व योगेश प्रताप सिंह भी सपा में थे।

इस चुनाव में बसपा से पूर्व विधायक रामपाल सिंह की पुत्र वधू प्रतिभा सिंह मैदान में थीं। भाजपा से कोई प्रत्याशी नहीं था। सपा से योगेश प्रताप सिंह की पत्नी विजय लक्ष्मी सिंह चुनाव मैदान में थीं।


दोनों प्रत्याशियों ने नामांकन कर दिया था, लेकिन बृजभूषण शरण सिंह के मैनेजमेंट ने प्रतिभा सिंह को मैदान से ही बाहर कर दिया। ऐन वक्त पर प्रतिभा सिंह ने विजय लक्ष्मी सिंह को वाकओवर दे दिया था और विजय लक्ष्मी सिंह चुनाव जीत गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed