{"_id":"6adcf778ee5070636802e403","slug":"electricity-theft-detected-in-a-palatial-house-gonda-news-c-100-1-gon1003-168580-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: आलीशान मकान में पकड़ी गई बिजली चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: आलीशान मकान में पकड़ी गई बिजली चोरी
Sat, 24 Oct 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 24 Oct 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
धानेपुर के धर्मेई गांव में कनेक्शन की जांच करते मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ। स्रोत: विभाग
गोंडा। इटियाथोक के धर्मेई गांव में शनिवार को विजिलेंस टीम के साथ पहुंचे मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने एक आलीशान मकान में बिजली चोरी पकड़ी। जांच में करीब 2.276 किलोवाट विद्युत भार सीधे इस्तेमाल होता मिला। आरोप है कि परिसर में मीटर के बजाय सीधे बिजली का उपयोग किया जा रहा था। कनेक्शन पर 1.96 लाख रुपये बकाया भी मिला।
मामले में मीटर रीडर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही तीन अन्य निविदाकर्मियों की भूमिका की जांच कराई जा रही है।पूछताछ में मीटर रीडर ने बताया कि ग्राम प्रशासक के प्रतिनिधि कमर उसे घर की मीटर रीडिंग नहीं लेने देते थे। हालांकि, उसने इसकी सूचना अधिकारियों को नहीं दी थी। इस पर मुख्य अभियंता ने कार्रवाई के निर्देश दिए। उधर, कमर ने बिजली चोरी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनके पास दो वैध बिजली कनेक्शन हैं।
अभियान के दौरान गांव में बिजली बिल वसूली की स्थिति भी खराब मिली। करीब 100 कनेक्शनों में सिर्फ दो उपभोक्ता बिल जमा कर रहे थे। जांच के बाद 15 उपभोक्ताओं ने 22,500 रुपये बकाया जमा किया। 35 उपभोक्ताओं को कनेक्शन काटने से पहले नोटिस दिया गया। मुख्य अभियंता के मुताबिक, अभियान के दूसरे दिन गोंडा, बलरामपुर, बहराइच और श्रावस्ती में कुल 5.50 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली हुई। बकायेदारों को 1650 नोटिस दिए गए, 255 बिलों में संशोधन किया गया और 148 कनेक्शन काटे गए। इसके अलावा 15 मीटर बदले गए और चारों जिलों में 114 विशेष शिविर लगाकर उपभोक्ताओं की शिकायतों का निस्तारण किया गया। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी रोकने और लाइन लॉस कम करने के लिए अभियान जारी रहेगा।