फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Electricity system destroyed due to storm and rain, contract worker beaten with kicks and punches

Gonda News: आंधी-पानी से ध्वस्त हुई बिजली व्यवस्था, संविदा कर्मी को लात-घूसों से पीटा

Fri, 13 Sep 2024 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 13 Sep 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Electricity system destroyed due to storm and rain, contract worker beaten with kicks and punches
गोंडा। जिले में दो दिन आंधी व पानी के चलते बिजली व्यवस्था ध्वस्त रही। शुक्रवार को मौसम में राहत के बाद अधिकतर स्थानों पर व्यवस्था पटरी लौटी है। इस दौरान खरगूपुर थाना इलाके में ब्रेकडाउन होने पर पेट्रोलिंग करने पर संविदाकर्मी को लात-घूसों से पिटाई कर दी गई। पुलिस ने एक नामजद समेत तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


खरगूपुर संवाद के अनुसार, बृहस्पतिवार रात करीब 11:30 बजे खरगूपुर के विशुनापुर फीडर ब्रेकडाउन हो गया। पृथ्वीनाथ निवासी रवींद्र कश्यप ने पॉवर हाउस पर तैैनात संविदाकर्मी राजू पासवान को सूचना दी। पीड़ित संविदा कर्मी का आरोप है कि अपने एक अन्य साथी जनार्दन तिवारी के साथ ही फाल्ट दुरूस्त करने के लिए पेट्रोलिंग कर रहे थे। तभी इलाके के छिटनापुर के शिवसहाय पुरवा के पास रवींद्र कश्यप अपने तीन अन्य साथियों के साथ आ धमके। गाली-गलौज के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होे गई। संविदाकर्मी का आरोप है कि रवींद्र कश्यप ने साथियों के साथ मिलकर लात-घूसों से जमकर मारा पीटा। वहीं रवींंद्र कश्यप का आरोप है कि संविदा कर्मी ने शराब के नशे में गाली-गलौज शुरू कर दी। जिसके बाद कहासुनी हुई है। प्रभारी निरीक्षक कमलाकांत त्रिपाठी ने बताया कि संविदाकर्मी की तहरीर पर रवींद्र कश्यप और तीन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन


बेलसर इलाके में फुंका ट्रांसफार्मर



बेलसर विद्युत उपकेंद्र के जुगराजपुर में 25 केवीए ट्रांसफार्मर फुंक गया। इस दौरान गुरूवार रात नौ बजे से शुक्रवार देरशाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। इसी तरह से आवास विकास और जानकीनगर समेत जगह-जगह बारिश के बाद आपूर्ति ठप हो गई। शुक्रवार दोपहर तक आपूर्ति बहाल कराई जा सकी है। वहीं दुबहाबाजार के माधोपुर गांव के पास अहिरनपुरवा चौराहे पर तेज आंंधी व पानी के चलते विद्युत पोल टूट गया। हालांकि 24 घंटे बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं कराई जा सकी। अधीक्षण अभियंता भविष्य कुमार सक्सेना ने बताया कि फाल्ट को लेकर टीमें सक्रिय रही। सूचना के आधार पर तत्काल बहाल कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हंगामे के बाद पयागपुर पहुंचे मुख्य अभियंता

बृहस्पतिवार को आंधी पानी के बाद पयागपुर विद्युत उपकेंद्र से आपूर्ति ठप हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने विद्युत कर्मियों को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे कर्मियों को ग्रामीणों ने घेर लिया। इसके बाद जर्जर लाइनें बदलने का दबाव बनाने लगे। कई घंटे तक इलाके की आपूर्ति बाधित होने की सूचना पर देवीपाटन जोन मुख्य अभियंता दीपक अग्रवाल मौके पर पहुंचे। इसके बाद देररात किसी तरह से आपूर्ति बहाल कराई जा सकी है। मुख्य अभियंता ने बताया कि मौसम विभाग की ओर से चक्रवात को लेकर चेतावनी जारी की गई थी। जिसके बाद टीमें लगाई गई है। आपूर्ति बहाल करा दी गई है। दो दिनों तक चेतावनी अवधि बची है। जिसको लेकर मुस्तैदी बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed