फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Electricity supply to several villages remained disrupted for 12 hours

Gonda News: 12 घंटे ठप रही कई गांवों की बिजली

Thu, 20 Nov 2025 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 20 Nov 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply to several villages remained disrupted for 12 hours
मसकनवा। विद्युत उपकेंद्र के बगदर फीडर की मेन लाइन पर बुधवार सुबह 11 बजे यूकेलिप्टस का पेड़ गिरने से लगभग 12 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे कुनगइयां, वीरपुर, तालागंज, शेखापुर, खजुरी, महमूदपुर, मवई, गड़हा सहित एक दर्जन से अधिक गांवों के 20 हजार से अधिक लोग परेशान रहे। बिजलीकर्मियों ने कड़ी मशक्कत से पेड़ काटकर हटाया। इसके बाद रात 11 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। राज पाठक, महेश वर्मा, दयाशंकर, राजेश कुमार, मनोज, शिवप्रसाद, देवमणि आदि उपभोक्ताओं ने कहा कि बगदर फीडर के पोल और तार जर्जर हैं। इन्हें बदलवाने की मांग कई बार की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। अवर अभियंता विकास सिंह ने बताया कि फॉल्ट दूर कर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed