{"_id":"66f69761729a2f19ab03f36e","slug":"electricity-supply-to-150-villages-was-disrupted-for-16-hours-due-to-pole-collapse-gonda-news-c-100-1-gon1002-124431-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पोल टूटने से 16 घंटे बाधित रही 150 गांवों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पोल टूटने से 16 घंटे बाधित रही 150 गांवों की बिजली
Fri, 27 Sep 2024 05:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 27 Sep 2024 05:00 PM IST
विज्ञापन
चरेरा गांव के पास डीसीएम की टक्कर से टूटा बिजली का खंभा। -संवाद
कटराबाजार-आर्यनगर मार्ग पर चरेरा गांव के पास डीसीएम की टक्कर से टूटा एचटी लाइन पोल
संवाद न्यूज एजेंसी
कटरा बाजार (गोंडा)। आर्यनगरमार्ग से कटरा बाजार की ओर जा रही डीसीएम गाड़ी बुधवार की देर शाम चरेरा गांव के पास मार्ग के किनारे लगे हाईटेंशन लाइन के विद्युत पोल से जा टकराई, जिससे पोल टूट गया। पोल टूटने के कारण 16 घंटे तक 150 गांवों की बिजली बंद रही। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
गनीमत रही कि जिस समय पोल टूटा उस समय लाइन में आपूर्ति नहीं हो रही थी। अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी। आसपास के लोगों ने उपकेंद्र पर सूचना देकर लाइन बंद कराई। हाईटेंशन तार का विद्युत पोल टूटने से रामापुर फीड़र के लगभग 150 गांव की आपूर्ति ठप रही। रामापुर के शुभम मिश्रा, सत्यप्रकाश, संजय मिश्रा ने बताया कि बुधवार शाम से पूरी रात आपूर्ति नहीं मिली है। जिससे पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई। मोबाइल चार्जिगं जैसे अन्य उपकरण बंद होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उपखंड अधिकारी आकाश श्रीवास्तव ने बताया कि डीसीएम की टक्कर से पोल टूटने की शिकायत मिली है। पोल व हाइड्रा मौके पर पहुंच रहा है। जल्द की रामापुर फीडर की आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।