{"_id":"6a245dd99dba181895071986","slug":"electricity-supply-to-120-houses-stopped-due-to-transformer-failure-gonda-news-c-100-1-slko1026-159844-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: ट्रांसफार्मर खराब होने से 120 घरों की बिजली ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: ट्रांसफार्मर खराब होने से 120 घरों की बिजली ठप
Sat, 06 Jun 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 06 Jun 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
मसकनवा। क्षेत्र में ट्रांसफार्मर खराब होने से करीब 120 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। लोगों को पेयजल, मोबाइल चार्जिंग और बच्चों की पढ़ाई जैसी मूलभूत जरूरतों के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
गड़रही ग्राम पंचायत के नेपाल पुरवा में लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर पांच दिन पहले तकनीकी खराबी के कारण फुंक गया था। इससे नेपाल पुरवा, सूर्यपुरवा और जोथू पुरवा के लगभग 70 घरों की बिजली आपूर्ति बाधित है। ग्राम पंचायत के प्रशासक प्रतिनिधि ठाकुर प्रसाद वर्मा ने बताया कि खराब ट्रांसफार्मर की सूचना विभाग को दी गई थी, लेकिन इसे बदला नहीं गया है।
उधर, शनिवार को मनकापुर मार्ग पर विश्नोहरपुर के पास लगा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर भी खराब हो गया, जिससे करीब 50 घरों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। अवर अभियंता विकास सिंह से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका सीयूजी नंबर बंद मिला। (संवाद)