फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Electricity supply restored in Maharaniganj Ghosiana after 46 hours

Gonda News: महरानीगंज घोसियाना में 46 घंटे बाद बिजली आपूर्ति हुई बहाल

Sun, 28 Apr 2024 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 28 Apr 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply restored in Maharaniganj Ghosiana after 46 hours
गोंडा। शहर के महरानीगंज घोसियाना की बिजली आपूर्ति 46 घंटे बाद बहाल हो गई। शनिवार को परेशान उपभोक्ताओं ने हाईवे जाम कर हंगामा किया था। जिसके बाद देर रात करीब 12 बजे ट्रांसफार्मर बदलवाकर बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन

महरानीगंज घोसियाना में बृहस्पतिवार रात दो बजे ट्रांसफार्मर में आग लग गई थी। इसके बाद आसपास के करीब दो सौ घरों व प्रतिष्ठानों की बिजली गुल हो गई थी। ट्रांसफार्मर से पास के फर्नीचर शोरूम व होटल में भी आग लग गई थी। इससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ था। पहले तो पावर कॉर्पोरेशन ने ट्रांसफार्मर बदलने में देरी की। फिर जब बिजलीकर्मी ट्रांसफार्मर बदलने पहुंचे तो फर्नीचर शोरूम व होटल के संचालकों ने वहां ट्रांसफार्मर लगाने का विरोध शुरू कर दिया। इसी बीच बिजली गुल होने से परेशान लोगों ने शनिवार को हाईवे पर जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया था। सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी ने समझाकर मामला शांत कराया था।
विज्ञापन

अधिशाषी अभियंता राधेश्याम भास्कर ने बताया कि शनिवार रात 12 बजे ट्रांसफार्मर बदलवाकर बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई। उन्होंने बताया कि बिजली विभाग शुरूआत से ही ट्रांसफार्मर बदलने की कोशिश कर रहा था। मगर प्रशासनिक अफसरों ने समय रहते कोई एक्शन नहीं लिया है। जिसके चलते उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, सिटी मजिस्ट्रेट विजय कुमार शर्मा ने बताया कि ट्रांसफार्मर में आग लगने से दो प्रतिष्ठानों का नुकसान हुआ था। देर रात तक बातचीत कर मामले का हल निकाला गया है। ट्रांसफार्मर के आसपास अतिक्रमण को लेकर पैमाइश कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्नोहरपुर संवाद के अनुसार ढेमवा व वजीरगंज द्वितीय फीडर तेज हवा चलने के कारण रविवार को बंद रहा। इसके चलते क्षेत्र में सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। बेलसर, इटियाथोक और करनैलगंज इलाके में भी यही स्थिति रही। बिजली विभाग के इंजीनियरों का कहना है कि तेज हवा चलने के कारण फॉल्ट की आशंका के चलते आपूर्ति बंद की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed