{"_id":"67f01d286b421f9d6b0a5d17","slug":"electricity-reached-vantangiya-village-for-the-first-time-gonda-news-c-100-1-slko1026-135244-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: वनटांगिया गांव में पहली बार पहुंची बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: वनटांगिया गांव में पहली बार पहुंची बिजली
Fri, 04 Apr 2025 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 04 Apr 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
छपिया के वनटांगिया गांव मनीपुर ग्रंट में बिजली के पोल लगाते कर्मी। - स्रोत: सूचना विभाग
गोंडा। आजादी के बाद पहली बार वनटांगिया गांव मनीपुर ग्रांट गांव रोशनी से जगमग हो गया। छपिया ब्लॉक स्थित मनीपुर ग्रांट वनटांगिया गांव में पहली बार बिजली की रोशनी पहुंची। पहले चरण में सोलर लाइट्स लगाई गईं, जिससे ग्रामीणों को रात के अंधेरे से कुछ राहत मिली। अब पावर कारपोरशन द्वारा बिजली कनेक्शन देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ग्रामीणों ने इसपर प्रसन्नता जताई है।
वर्षों तक अंधेरे में रहने वाले करीब 80 लोगों की आबादी वाले इस गांव में बदलाव की शुरुआत वर्ष 2018 में हुई थी। उस वक्त मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वनटांगिया गांवों के विकास के लिए विशेष पहल की। पहले चरण में सोलर लाइट्स लगाई गईं, जिससे ग्रामीणों को रात के अंधेरे से कुछ राहत मिली। अब विद्युत विभाग द्वारा बिजली कनेक्शन देने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। बिजली आने से ग्रामीणों को न सिर्फ रोजमर्रा की सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के नए रास्ते भी खुलेंगे। मोबाइल चार्जिंग, बच्चों की पढ़ाई, और घरेलू काम अब आसानी से हो सकेंगे।
डीएम नेहा शर्मा ने बताया कि शनिवार को गांव में एक विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें औपचारिक रूप से ग्रामीणों को बिजली कनेक्शन दिए जाएंगे। इससे न केवल घरों में रोशनी आएगी, बल्कि गांव विकास की मुख्यधारा से भी जुड़ सकेगा।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने जताई प्रसन्नता
गांव के बुजुर्ग संतराम ने कहा कि हमने कभी नहीं सोचा था कि हमारे गांव तक बिजली पहुंचेगी। अब जिंदगी में रोशनी आई है। संजय का कहना है कि उन्हें मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पक्का घर मिला है। अब बच्चों की पढ़ाई भी ठीक से हो पाएगी, और छत टपकने की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। राम कृपाल ने इसे एक ऐतिहासिक बदलाव बताया।