फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Electricity bills worth Rs 207 crore were collected in the division in 34 days

Gonda News: मंडल में 34 दिन में जमा हुआ 207 करोड़ का बिजली बिल

Sun, 04 Jan 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 04 Jan 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Electricity bills worth Rs 207 crore were collected in the division in 34 days
गोंडा। देवीपाटन जोन के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती में 1.91 लाख उपभोक्ताओं ने बिजली बिल राहत योजना का लाभ उठाया है।योजना के तहत 34 दिन में 207 करोड़ रुपये बकाया बिल जमा कराया गया है। रविवार को बिजली बिल राहत योजना के दूसरे चरण का शुभारंभ हो गया। हालांकि छुट्टी के चलते पॉवर कॉर्पोरेशन के अधिकारी व कर्मचारी सुस्त रहे।
विज्ञापन

जोन के मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने बताया कि तीन जनवरी को बिजली बिल राहत योजना के पहले चरण का समापन हो गया। इस दौरान सभी अधीक्षण अभियंता, अधिशाषी अभियंता के साथ ही एसडीओ व जेई ने 34 दिन में बिना छुट्टी के अनवरत काम किया। कभी भी बिल न जमा करने वाले, बिजली चोरी में फंसे समेत अन्य उपभोक्ताओं को योजना का लाभ दिया गया है। जोन में कुल नौ लाख उपभोक्ता हैं, जिन्हें बिजली बिल राहत योजना के तहत लाभ दिया जा सकता है। योजना के दूसरे चरण में सोमवार से तेजी आएगी। कैंप लगाए जाएंगे। उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान करके उनका पंजीयन किया जाएगा। उन्हें 100 प्रतिशत तक सरचार्ज की माफी और मूल बिजली बिजली में 20 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। पहले चरण में चूके उपभोक्ता दूसरे चरण में पंजीकरण कराकर लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article