{"_id":"65b5499487c00fd6b202babe","slug":"electrician-dies-due-to-electric-shock-case-filed-against-je-gonda-news-c-100-1-gon1002-111829-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: करंट लगने से बिजलीकर्मी की मौत, जेई पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: करंट लगने से बिजलीकर्मी की मौत, जेई पर मुकदमा
Sat, 27 Jan 2024 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 27 Jan 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
इटियाथोक (गोंडा)। तारी परसोहिया के वीरपुर सूबेदार गांव में खंभे पर चढ़े एक युवक की करंट से मौत हो गई। मामले में अवर अभियंता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने शनिवार को शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
सुशीला देवी ने बताया कि पति कृष्ण कुमार (32) विद्युत विभाग में अवर अभियंता व लाइनमैन के साथ प्राइवेट कर्मचारी के रूप में काम कर रहे थे। शुक्रवार देर शाम वह तारी परसोहिया में ट्यूबवेल के पास खंभे पर चढ़कर तार जोड़ने गए थे। अचानक करंट आने से कृष्ण कुमार की करंट लगने से मौत हो गई। सुशीला ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
अवर अभियंता अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि युवक की घर पर करंट से मौत होने की सूचना मिली है। जानकारी की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। आरोपी अवर अभियंता के खिलाफ धारा 304 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।