{"_id":"5e2886b88ebc3e4b5251ea30","slug":"electric-trains-will-run-to-subhagpur-soon-traffic-will-be-smooth-gonda-news-lko50450258","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुभागपुर तक जल्द दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक ट्रेनें, सुगम होगा आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुभागपुर तक जल्द दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक ट्रेनें, सुगम होगा आवागमन
विज्ञापन
गोंडा का रेलवे माल गोदाम जहां किया गया विद्युतीकरण।
- फोटो : GONDA
गोंडा। चार वर्ष के बाद सुभागपुर रेलवे स्टेशन का कायाकल्प करने का कार्य शुरू हो गया है। इसी कड़ी में गोंडा से सुभागपुर रेलवे स्टेशन के बीच छह करोड़ की लागत से रेल ट्रैक का विद्युतीकरण किया जा रहा है। बहुत जल्दी सुभागपुर रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रिक ट्रेनों का आवागमन शुरू हो जाएगा। इससे सुभागपुर रेलवे स्टेशन पर स्थित मालगोदाम का भी महत्व बढ़ जाएगा।
बता दें पूर्वोत्तर रेलवे पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ डिवीजन के अंतर्गत गोंडा रेलवे स्टेशन जो कि उप मंडलीय दर्जा प्राप्त है। इसी के तहत रेलवे प्रशासन ने गोंडा रेलवे स्टेशन का कायाकल्प तो हो ही रहा है। इसके साथ ही गोंडा से सुभागपुर होते हुए बलरामपुर की ओर जाने वाले ट्रैक का विद्युतीकरण का कार्य भी किया जा रहा है। प्रथम खंड में गोंडा से सुभागपुर स्टेशन के बीच 5 किलोमीटर रेल ट्रैक में 6 करोड़ की लागत से विद्युतीकरण का कार्य किया जा रहा है जो कि मार्च 2020 तक पूरा हो जाएगा ।
इससे गोंडा, आसपास व महानगरों रेलवे स्टेशनों से आने जाने वाली माल गाड़ियां सुभागपुर रेलवे स्टेशन पर माल गाड़ियां अब डीजल इंजन के बजाय विद्युत इंजन से सुभागपुर स्टेशन पर पहुंचेंगी। इससे सुभागपुर रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रिक ट्रेनों का आवागमन तो शुरू ही हो जाएगा। साथ ही यहां पर जून 2016 में शहर के रानी बाजार में स्थित माल गोदाम को हटाकर माल गोदाम पर नया माल गोदाम बनाए गया था। विद्युतीकरण हो जाने पर इस मालगोदाम पर मालगाड़ियों का आने-जाने में समय के बचत के साथ लोडिंग व अनलोडिंग का कार्य भी तेजी आएगी।
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक मालगाड़ी चलने से बढ़ेगा व्यापार
सुभागपुर रेलवे स्टेशन तक की लाइन विद्युतीकृत होने के बाद मार्च से इलेक्ट्रिक ट्रेन चलेगी। अभी डीजल इंजन होने से कई तरह की दिक्कतें होती हैं, मालगाड़ी के आने में वक्त लगता है। अब कम समय में मालगाड़ी पहुंचेगी और इससे व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।
बलरामपुर तक ट्रैक के विद्युतीकरण की उम्मीद जगी
सुभागपुर तक ट्रैक के विद्युतीकरण होने के साथ ही अब आगे भी विस्तार होने की उम्मीद जगी है। बलरामपुर ट्रैक के विद्युतीकरण होने के आसार बढ़ गए हैं। अभी बलरामपुर की डेमू ट्रेन चलती है जो सुभागपुर तक ही आती हैं। कारण आगे की लाइन विद्युतीकृत हैं, इससे यात्रियों को काफी पहले ही उतरना पड़ता है। आने वाले दिन में बलरामपुर के दैनिक यात्रियों को काफी फायदा मिलेगा।
गोंडा रेलवे यार्ड का विकास का कार्य बहुत तेजी से कराया जा रहा है। जो भी कार्य का समय है निर्धारित है उससे पहले ही करवाने का मेरा पहला लक्ष्य। उन्होंने कहा विकास की कार्य में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। -मोनिका अग्निहोत्री, डीआरएम लखनऊ मंडल