{"_id":"626c269553e3c95c6519f399","slug":"electric-supply-problem-gonda-news-lko628423432","type":"story","status":"publish","title_hn":"अघोषित बिजली कटौती से जेनरेटर हांफे, इनवर्टर फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अघोषित बिजली कटौती से जेनरेटर हांफे, इनवर्टर फेल
विज्ञापन
फोटो-21 गोंडा के पावर कारपोरेशन कार्यशाला में रिपेयरिंग के लिए आए ट्रांसफार्मर। -संवाद
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। अघोषित बिजली कटौती का दंश इस भीषण गर्मी में आम आदमी के साथ ही कारोबारियों व उद्यमियों के भी पसीने छुड़ा रहा है। घोषित रोस्टर के इतर आठ से दस घंटे तक बिजली गुल रहने से उद्योग-व्यापार पर भी संकट मंडराने लगा है। कारोबारियों का कहना है कि बीते दो साल ईद पर कोरोना ने परेशान रखा और इस बार बिजली रुला रही है। घंटों जेनरेटर चलाने की मजबूरी ने जहां महंगाई ने जेब पर बोझ और बढ़ा दिया है वहीं बैटरी रिचार्ज न हो पाने के कारण इनवर्टर भी दम तोड़ने लगे हैं। इतना ही नहीं आए दिन घंटों बिजली गुल रहने से जिले में संचालित आटा व चावल मिलों का संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
बीते दो साल से कोरोना संक्रमण का प्रकोप झेलने के बाद बमुश्किल पटरी पर आते कारोबार व उद्योग धंधे को अब बिजली संकट का झटका झेलना पड़ रहा है। संक्रमण की मार झेलने वाले उद्यमियों को अब बिजली कटौती पर घंटों जेनरेटर की मदद लेना पड़ रही है। इसके चलते ही अघोषित बिजली कटौती के कारण हर दिन जेब पर जेनरेटर खर्च के बतौर हजार से बारह सौ का अतिरिक्त बोझ भी कारोबारियों को परेशान कर रहा है। बिजली संकट के चलते ही जिले में संचालित लघु उद्योग भी बिजली की आवाजाही के कारण पूरी तरह संचालित नहीं हो पा रहे। इससे परेशान उद्यमियों ने जिलाधिकारी व बिजली विभाग के अफसरों से चौपट हो रहे उद्योग धंधों को बचाने के लिए रोस्टर के अनुरूप बिजली सप्लाई मुहैया कराने की मांग की है।
जेब पर भी भारी बिजली कटौती
अघोषित बिजली कटौती से उद्यमियों व कारोबारियों को भीषण गर्मी में दोहरी मुसीबत उठानी पड़ रही है। फैक्ट्री से लेकर शो रूम तक हर रोज छह से सात घंटे तक बड़ा जेनरेटर चलाने से इस महंगाई में डीजल खरीद का अतिरिक्त बोझ काफी भारी पड़ रहा है। महंगे डीजल के कारण इससे हर दिन पांच हजार का अतिरिक्त खर्च भी झेलना पड़ रहा है। ऐसे में बिजली कटौती की परेशानी से छुटकारा मिलने पर ही उद्योग धंधा व कारोबार सुचारु रुप से चल सकेंगे।
विज्ञापन
रंगेश अग्रवाल, संचालक भीखाराम उद्योग
जेनरेटर से चलाना पड़ रहा एसी, पंखा
दुकानों पर आने वाले ग्राहकों के लिए भीषण गर्मी में हर समय एसी व पंखा चलाना मजबूरी होता है। ऐसे में लगातार जारी बिजली कटौती के कारण नियमित तौर पर घंटों जेनरेटर चलाना मजबूरी हो गया है। दिन में हर रोज चार से छह घंटे जेनरेटर चलाने से दैनिक खर्च का अतिरिक्त बोझ भी उठाना पड़ रहा है। इस लिए कारोबारियों की राहत के लिए बिजली व्यवस्था मेें सुधार लाया जाए। शिवकुमार सोनी, उपाध्यक्ष उद्योग व्यापार मंडल
बिजली गुल हो तो इन नंबरों पर करें कॉल
उपकेंद्र हेल्पलाइन नंबर
कंट्रोलरुम - 8004916771
बड़गांव- 8004917714
आवास विकास-9453007346
पूरे शिवा बख्तावर-9415901513
झंझरी-9453007349
आंबेडकर चौराहा-8004917713
सिविल लाइन-9453007348
नवाबगंज-9453007350
वजीरगंज-7408194927
रघुराज नगर टिकरी-9838760362
डुमरियाडीह-8005494328
खोरहंसा-8005494329
तरबगंज-9598969152
तरबगंज तहसील-9453007355
बेलसर-8601017003
परसपुर-8005494337
करनैलगंज टाउन-8004912089
करनैलगंज ग्रामीण-9453007353
भंभुआ-8004912088
कटरा बाजार-9336099024
दुबहा बाजार-9453007351
बालपुर- खरगूपुर-8004912090
आर्यनगर-8005494327
खरगूपुर आईपीडीएस-9682051027
चंदवतपुर-8948078835
सुभागपुर-9415000229
धानेपुर-8005494336
मेहनौन-8299212976
इटियाथोक-8005494335
घारीघाट-8005494332
देवरिया मद्दौ-8004916764
मसकनवां-8005494334
परसा तिवारी-8004916729
मनकापुर तहसील-9415099032
मनकापुर 132/33 / 11- 9415608271
मनकापुर ग्रामीण-9415099029
राजापुर परसौरा-8004317505
लोगों को बेहतर बिजली की आपूर्ति हो इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। उपलब्ध संसाधन व मिल रही बिजली के सापेक्ष आपूर्ति की जा रही है। अगले हफ्ते व्यवस्था में सुधार होने की पूरी उम्मीद है। चंद्रवीर सिंह गौतम, मुख्य अभियंता पावर कारपोरेशन