{"_id":"626ad2ada65073038354f519","slug":"electric-problem-supply-gonda-news-lko628276574","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं सुधरी व्यवस्था, रुला रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं सुधरी व्यवस्था, रुला रही बिजली
विज्ञापन
फोटो-10-गोंडा के इटियाथोक स्थित बिजली घर। -संवाद
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही। आपात कटौती के नाम पर हर दिन दस से बारह घंटे बिजली गुल होने से उपभोक्ताओं के पसीने छूट रहे हैं। वहीं लोड बढ़ने से हर रोज करीब दस ट्रांसफॉर्मर फुंक रहे हैं।
शासन की ओर से गांवों में बिजली आपूर्ति का शेड्यूल 18 घंटा निर्धारित है, लेकिन इसके उलट जिले में बमुश्किल छह घंटे बिजली मिल पा रही है। उसका भी वोल्टेज बहुत कम रहता है। जिससे न तो पंखे को रफ्तार मिल पा रही है, और न अन्य उपकरणों को पर्याप्त बिजली मिलती है। बिजली आपूर्ति शेड्यूल के अनुसार, जिले के एम-ए ग्रुप के 16 उपकेंद्रों पर शाम 3.15 बजे से अगली सुबह सात बजे तक तथा दस बजे से 12.15 बजे तक बिजली आपूर्ति की जानी है। वहीं एम-बी ग्रुप के उपकेंद्रों से शाम 6.15 बजे से अगले दस बजे तक तथा दोहपर एक बजे से शाम 3.15 बजे तक 18 घंटे बिजली सप्लाई दी जानी है, लेकिन आपातकालीन कटौती के नाम पर दिन-रात मिलाकर करीब दस से बाहर घंटे की कटौती की जा रही है। भीषण गर्मी में उपभोक्ता परेशान हैं। वहीं लोड बढ़ने से करीब दस ट्रांसफॉर्मर हर रोज जलकर पावर कारपोरेशन के कार्यशाला पर पहुंच रहे हैं।
पावर कारपोरेशन के अधिशासी अभियंता रणवीर सिंह ने बताया कि गर्मी बढ़ने से बिजली की दो गुना तक मांग बढ़ गई जिससे आपातकालीन कटौती की जा रही है। कटौती को लेकर विभाग की ओर से मंडल मुख्यालय पर कंट्रोल रुम की स्थापना की गई है। आपूर्ति संबंधी समस्या को लेकर उपभोक्ता कॉल कर सकते हैं। उसके अलावा सभी उपकेंद्रों पर शिकायत के लिए उपभोक्ताओं का वाट्सएप ग्रुप बनाया गया है जिसमें उपभोक्ता अपनी शिकायत डाल सकते हैं।
विज्ञापन
जर्जर तार बढ़ा रहे मुुसीबत
जिले में लगे बिजली के तार जर्जर हो चुके हैं। लोड बढ़ते ही टूट जाते हैं। संबंधित क्षेत्र की आपूर्ति ठप हो जाती है। इतना ही नहीं कई स्थानों पर बिजली के तार पेड़ से भी टकराते हैं और हल्की हवा चलने से वह आपस में टकरा कर टूट जाते हैं। इससे भी आपूर्ति ठप हो जाती है।
बिजली संबंधी शिकायत के लिए इन नंबरों पर करें कॉल
बिजली हेल्प लाइन नंबर- 1912
मुख्य अभियंता- 9415901511
अधिशासी अभियंता प्रथम- 9415901516
अधिशासी अभियंता द्वितीय- 9453004830
अधिशासी अभियंता करनैलगंज- 8004911172
अधिशासी अभियंता मनकापुर- 8004914372
अधिशासी अभियंता ट्रांसमिशन- 9415005897