फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   election,polling

220 मतदाताओं ने घर बैठे मतदान करने की जताई इच्छा, टीमों ने भरवाया फार्म

Mon, 21 Feb 2022 12:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
election,polling
करनैलगंज (गोंडा)। चुनाव आयोग के 80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं को घर बैठे वोट देने की योजना को मतदाताओं ने नकार दिया। ऐसे मतदाताओं ने लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदान के लिए हौसला दिखाया और बूथ पर पहुंचकर मतदान करने की बात कही है। मात्र एक प्रतिशत मतदाताओं ने घर बैठे वोट देने के लिए फार्म 12 डी पर विकल्प भरा है। बाकी मतदाताओं ने मतदान केंद्र पर वोट डालने की सहमति जताई है।
विज्ञापन

करनैलगंज तहसील की दो विधानसभाओं करनैलगंज एवं कटरा बाजार में बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 18 हजार 878 है। जिसमें से मात्र 220 मतदाताओं ने घर बैठे बैलेट पेपर से मतदान करने की इच्छा व्यक्त की है। बाकी मतदाताओं ने इसे सिरे से नकार दिया है। सरकारी आंकड़े बताते हैं कि करनैलगंज विधानसभा के पांच हजार 717 मतदाता 80 वर्ष से अधिक के बुजुर्ग मतदाता हैं और 2574 दिव्यांग मतदाता हैं। कुल संख्या 8291 होती है, इनमें से बुजुर्ग मतदाताओं में मात्र 106 मतदाता व 17 दिव्यांग मतदाताओं ने घर बैठे बैलेट पेपर से मतदान करने की इच्छा जताई है। वहीं कटरा बाजार विधानसभा क्षेत्र में छह हजार 371 मतदाता 80 वर्ष से अधिक उम्र के हैं एवं 4216 दिव्यांग मतदाता हैं। जिनकी कुल संख्या 10 हजार 587 है। इनमें से मात्र 97 बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं ने घर बैठे मतपत्र से वोट डालने की सहमति जताई है। दोनों विधानसभाओं के कुल बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 18 हजार 878 में से मात्र 220 मतदाताओं ने मत पत्र के माध्यम से घर बैठे मतदान करने के लिए फार्म 12 डी पर सहमति व्यक्त की है। बाकी 18 हजार 658 मतदाताओं ने अपने विकल्पों में मतदान केंद्रों पर जाकर मतदान करने की इच्छा जताई है।
विज्ञापन

विकल्प देने वाले मतदाताओं को मतदान कराने के लिए टीमें बनाई गई हैं। घर-घर जाकर मतदान कराएंगे। उप जिलाधिकारी/ सहायक निर्वाचन अधिकारी हीरालाल का कहना है कि बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं को फार्म 12 डी भेज कर विकल्प भरने या विकल्प देने की सहमति मांगी गई थी। राजस्व कर्मचारियों, बूथ लेवल ऑफीसर के माध्यम से उनके पास तक फार्म 12 डी भिजवाया गया। करनैलगंज विधानसभा के 123 मतदाता एवं कटरा बाजार के 97 मतदाताओं ने बैलेट पेपर से घर बैठे मतदान करने की का विकल्प दिया है। बाकी मतदाताओं ने मतदान केंद्रों पर जाकर मतदान करने की सहमति व्यक्त की है। विकल्प देने वाले मतदाताओं का मतदान कराने की तैयारी की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed