{"_id":"61e99cd16693e54c1e589f82","slug":"election-police-gonda-news-lko61433618","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में गड़बड़ी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में गड़बड़ी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनैलगंज (गोंडा)। विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र के नेतृत्व में अर्द्धसैनिक बलों और पुलिस व पीएसी के जवानों ने करनैलगंज बाजार के मुख्य मार्ग पर पैदल मार्च कर आम नागरिकों को सुरक्षा का अहसास दिलाया। एसपी ने माइक से लोगों को निर्भीक होकर निष्पक्ष मतदान की अपील की।
गुरुवार की दोपहर एसपी की नेतृत्व में करनैलगंज बस स्टॉप से निकला पैदल मार्च यतीम खाना, नई बाजार, गाड़ी बाजार, चौक घंटा होते हुए बाजार के मुख्य मार्गों से निकला। दो सप्ताह के भीतर तीसरा पैदल मार्च था। पुलिस अधीक्षक ने आमजन को स्वतंत्र व निष्पक्ष मतदान करने के लिए प्रेरित किया। एसपी ने कहा कि चुनाव के दौरान किसी तरह की अफवाह न फैलने दें। अफवाह फैलाने वाले तत्वों पर पुलिस की नजर रहेगी। उन्होंने चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता का पालन करने और पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। क्षेत्राधिकारी मुन्ना उपाध्याय ने कहा कि चुनाव में गड़बड़ी करने वाले अराजकतत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई प्रचलित है।
तहसीलदार पुष्कर मिश्र ने कहा कि विधानसभा चुनाव में किसी के प्रलोभन में न आएं। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने चुनाव में भाईचारे के साथ रहने का आह्वान किया। माहौल खराब करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
एसडीएम मनकापुर कीर्ति प्रकाश भारती, क्षेत्राधिकारी मनकापुर संजय तलवार, प्रभारी निरीक्षक खोड़ारे महेंद्र कुमार सिंह मय फोर्स चौकी प्रभारी गौरा अरुण कुमार राय के साथ गौरा चौकी बाजार, कस्बा खास, चंद्रदीपघाट, गिन्नी नगर बाजार, अल्लीपुर बाजार, कूक नगर ग्रांट, बगदर बाजार, साबरपुर बाजार खोड़ारे बाजार सहित कई जगहों पर अर्द्धसैनिक बलों के साथ पैदल मार्च किया। लोगों को बताया कि किसी के दबाव में न आएं। निर्भीक होकर मतदान करें। अगर कोई व्यक्ति दबाव या प्रलोभन देता है तो तत्काल पुलिस या 112 नंबर डायल करें।