{"_id":"624340b20a761c4c4f734544","slug":"election-mlc-gonda-news-lko6237094157","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी चुनाव: अपने-अपने दावे, जीत के लिए घेराबंदी तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी चुनाव: अपने-अपने दावे, जीत के लिए घेराबंदी तेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चुनाव की सरगर्मी पूरे शबाब पर पहुंच गई है। सत्ताधारी दल भाजपा व प्रमुख विपक्षी दल सपा ने जीत सुनिश्चित करने के लिए घेराबंदी भी तेज कर दी है। सभी के अपने-अपने दावे हैं, लेकिन नामांकन पत्रों की छीनाझपटी, वाद-विवाद और अन्य जिलों में चुनाव जीतने के लिए चली जोर अजमाइश के बीच सपा ने अपनी रणनीति से पहले मोर्चे पर फतह हासिल कर ली है। यहां न तो नामांकन पत्र उनके घोषित प्रत्याशी का नामांकन पत्र ही खारिज हो सका, और न वापसी ही हो सकी। जिलाध्यक्ष आनंद स्वरूप उर्फ पप्पू यादव इसी कारण अंत तक डटे रहे। संभावना थी कि वह अपना नामांकन पत्र वापस ले लेंगे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। यानि किसी प्रकार की संभावना को उन्होंने पहल ही विफल कर दिया। अब तस्वीर साफ है कि चुनाव पर भले ही कागज में तीन प्रत्याशी हैं, लेकिन असल लड़ाई भाजपा के अवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू सिंह व सपा के डॉ. भानु कुमार त्रिपाठी के बीच ही है।
बता दें कि दोनों जिलों की 11 विधानसभा क्षेत्रों में महज गैंसड़ी विधानसभा क्षेत्र में ही सपा की जीत हुई है। सपा के पूर्व मंत्री डॉ. शिवप्रताप यादव ने भाजपा उम्मीदवार शैलेश कुमार सिंह शैलू को पराजित किया है। विधानसभा चुनाव के परिणाम पर गौर करें तो भाजपा का पलड़ा भारी है, लेकिन सपा का दावा है कि चुनाव में सांसद व विधायकों को छोड़ दिया जाए तो अधिकांश मतदाता समाजवादी विचारधारा के हैं। चुनाव में उनकी ही जीत होगी। भाजपा के रणनीतिकारों की मानें तो सपा को पूरे प्रदेेश की जनता ने नकार दिया है। कोई भी जतन कर लें, लेकिन जीत भाजपा की ही होगी। इन सबके बीच मतदाताओं को अपने पाले में करने के लिए दोनों की दल पूरा जोर लगाए हैं। इसके लिए ब्लॉकवार बैठकों का दौर भी चल रहा है। बतर
चुनाव में भले ही अवधेश कुमार उर्फ मंजू सिंह व सपा के डॉ. भानु कुमार त्रिपाठी के बीच सीधा मुकाबला है, लेकिन इनके पीछे सियासी दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है। मंजू सिंह जहां कैसरगंज के भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह के करीबी हैं, तो वहीं भानु उतरौला के पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी के करीबी हैं। इनके पीछे बलरामपुर के दिग्गज सपा नेता पूर्व मंत्री डॉ.एसपी यादव भी जोरशोर से लगे हैं।
विज्ञापन
गोंडा में सबसे अधिक मतदाता
आगामी नौ अप्रैल को एमएलसी चुनाव के लिए मतदान होना है। गोंडा-बलरामपुर में सांसद, विधायक, एमएलसी, जिला पंचायत सदस्य, नगर निकाय अध्यक्ष, सभासद, प्रधान व बीडीसी समेत कुल 4908 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर एमएलसी का चुुनाव करेंगे। मतदाताओं की बात करें तो गोंडा में सबसे अधिक 2995 मतदाता है और वे 17 केंद्रों पर अपने मतदान का प्रयोग करेंगे। बलरामपुर में 1913 मतदाता हैं और यहां मतदान के लिए महज नौ केंद्र ही बनाए गए हैं। मतदान केंद्र जिला पंचायत कार्यालय व ब्लॉक कार्यालय को ही बनाया गया है।
दोहराएगा इतिहास और जीतेेगी भाजपा: अमर किशोर
भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप कहते हैं कि इसमें कोई दोराय नहीं है कि जीतेगा कौन? इस बार भी इतिहास दोहराएगा और विधानसभा चुनाव की तरह जीत तो हरहाल में भाजपा की ही होगी। पार्टी के नेता व कार्यकर्ता पूरी शिद्त से जुटे हैं और हम फतह हासिल करेंगे।
सीट हमारी और हम ही जीतेंगे: पूर्व मंत्री एसपी यादव
सपा के वरिष्ठ नेता व गैंसड़ी से विधायक पूर्व मंत्री डॉ. एसपी यादव कहते हैं कि यह सीट सपा एमएलसी महफूज खां का कार्यकाल पूरा होने के बाद रिक्त हुई है। यह हमारी पार्टी के कब्जे वाली सीट है। हम पुन: जीत हासिल करेंगे। इसके लिए दोनों जिलों का संगठन कार्य कर रहा है।