{"_id":"61a906e494079808ff3e2928","slug":"election-gonda-news-lko6071137165","type":"story","status":"publish","title_hn":"संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केंद्रों का सत्यापन हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केंद्रों का सत्यापन हो
विज्ञापन
गोंडा के जिला पंचायत सभागार में बैठक करते जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही।
- फोटो : GONDA
गोंडा। आसन्न विधानसभा निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत जिले में नए मतदाता बनाने व मतदाता सूची में आवश्यकतानुसार संशोधन का कार्य भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पुनरीक्षण कार्य प्रगति पर है। विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों को लेकर गुरुवार को जिला निर्वाचन अधिकारी मार्कण्डेय शाही ने सभी विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग ऑफिसर एवं सेक्टर ऑफिसर के साथ जिला पंचायत सभागार में बैठक तैयारियों की समीक्षा की।
जिला निर्वाचन अधिकारी शाही ने कहा कि स्वतंत्र व निष्पक्ष निर्वाचन सम्पन्न कराना आयोग की प्राथमिकता है। इसके लिए आवश्यक है कि आयोग के निर्देशों के क्रम में पहले से ही व्यवस्था दुरुस्त करा ली जाएं। उन्होंने सभी सेक्टर ऑफिसर को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने सेक्टर अंतर्गत सभी मतदान केंद्रों का भ्रमण कर अपने रिटर्निंग ऑफिसर के माध्यम से शुक्रवार शाम तक हर हाल में रिपोर्ट भिजवा दें।
कहा कि तत्काल प्रभाव से सूचना तंत्र को सक्रिय कर हर प्रकार की सूचनाएं जैसे अवैध शराब के निष्कर्षण कार्य में लिप्त व्यक्तियों, संभावित उपद्रवियों, अपराधियों आदि की सूचनाएं संकलित कर प्रशासन को सूचित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
संवेदनशील व अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों का सत्यापन पूर्व के इतिहास व पुलिस के सहयोग से करा लिया जाए। साथ ही निष्पक्ष निर्वाचन में खलल डालने वालों को चिन्हांकित कर सूची बना ली जाए ताकि उनके खिलाफ समय रहते कार्यवाही की जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी मतदेय स्थलों पर न्यूनतम आवश्यक सुविधाएं जैसे विद्युत कनेक्शन, पेयजल, रैम्प, फर्नीचर, आवागमन मार्ग आदि अन्य आवश्यक चीजें प्रत्येक दशा में सुनिश्चित करा ली जाएं। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम सुरेश सोनी, नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता, सभी एसडीएम/रिटर्निंग आफिसर, एआरओ, एईआरओ तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।