फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Election exercise intensified, list ready for acquisition of vehicles

विधानसभा चुनाव: 15 दिनों में 740 ट्रकों समेत 2246 मालिकों को फिट रखने होंगे वाहन

Fri, 24 Dec 2021 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Election exercise intensified, list ready for acquisition of vehicles
गोंडा। विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोर पकड़ने लगी है। इसके चलते ही संभागीय परिवहन विभाग ने चुनावी कार्य में जुटाए जाने वाले चार पहिया भारी व हल्के वाहनों को जुटाने की कवायद तेज कर दी है।
विज्ञापन

इसके लिए चुनाव में अधिग्रहीत किए जाने वाले संभावित वाहनों की सूची तैयार कर इनमें से अनफिट वाहनों को अलग से चिह्नित किया गया है। अब चिह्नित वाहन स्वामियों को 15 दिन में फिटनेस कराने का नोटिस जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन

परिवहन विभाग ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में 2916 पोलिंग पार्टियों के लिए 740 ट्रकों समेत 2246 वाहनों को जुटाने के लिए एक सूची तैयार की है। इनमें 444 स्कूली बसों को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार चेतावनी के बाद भी जिले में स्कूली वाहनों को मिलाकर करीब 621 वाहन अनफिट सूची में हैं। संभागीय परिवहन विभाग वाहन मालिकों को 15 दिनों के अंदर अपने वाहनों को दुरुस्त बना कर फिट बनाने का नोटिस भेज रहा है।
चुनावी कार्य के लिए वाहन जुटाने की कवायद को तय समय में पूरा कराने के लिए एआरटीओ बबिता वर्मा, यात्रीकर अधिकारी शैलेन्द्र तिवारी व संभागीय निरीक्षक प्राविधिक संजय कुमार की टीम जुटी है।
टीम ने पार्टियों को मतेदय स्थल तक पहुंचाने के लिए वाहनों के अधिग्रहण से जुड़ी एक संभावित सूची भी तैयार की है। सूची में शामिल वाहनों की क्रियाशीलता व फिटनेस को भी जांचा परखा जा रहा है। इस पर मंथन के बाद अनफिट श्रेणी में चिह्नित हुए वाहन स्वामियों को नोटिस भेजकर अपना वाहन 15 दिनों में पूरी तरह फिट बनाने की मोहलत दी है।
इस बार स्कूली वाहनों को विधानसभा चुनाव की ड्यूटी से राहत देने के लिए कोई बहाना नहीं चलेगा। संभागीय परिवहन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर वाहन न देने वाले स्कूलों में जाकर जांच करेगी। जांच में दोषी पाए जाने पर ऐसे वाहन मालिकों को कार्रवाई के दायरे में लाया जाएगा।
जिले में संचालित विभिन्न स्कूल कालेजों की 444 बसों का पंजीयन संभागीय परिवहन विभाग में है। इनमें से 271 बसें अभी भी अनफिट है। कोरोना काल में स्कूलों की बंदी के कारण वाहनों को 31 दिसंबर तक फिटनेस कराने की छूट दी गई है।

परिवहन विभाग अनफिट स्कूली बसों का फिट बनाए रखने के लिए लगातार चेतावनी दे रहा है। अब विधानसभा चुनाव की तैयारी के चलते डिफाल्टर स्कूली वाहनों के मालिकों को 15 दिन में वाहन फिटनेस का नोटिस भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed