{"_id":"60e732098ebc3e651565a0d2","slug":"electicity-gonda-news-lko586061757","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन बाद सामान्य हुई बिजली आपूर्ति, लो वोल्टेज की समस्या बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन बाद सामान्य हुई बिजली आपूर्ति, लो वोल्टेज की समस्या बरकरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धानेपुर (गोंडा)। जर्जर तार और खराब बिजली उपकरणों के चलते धानेपुर बिजली उपकेंद्र की बाधित रही बिजली तीन दिन बाद गुरुवार को सामान्य रूप से बहाल हो गई। आपूर्ति बहाल होने के बावजूद पूरे इलाके में लो वोल्टेज की समस्या बरकरार है। बिजली उपभोक्ताओं ने लो-वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने की मांग उठाई है।
चार दिन पहले मेहनौन उपकेंद्र की लाइन के ब्रेक डाउन के चलते धानेपुर, मेहनौन व राजापुर परसौरा उपकेंद्र की बिजली गुल हो गई थी। रातभर कड़ी मशक्कत करने के बाद ब्रेक डाउन को दुरुस्त किया गया तो 33 हजार की हाईटेंशन लाइन का तार गिर गया। गिरे तार को दूसरे दिन जोड़ा जा सका। करीब 17 घंटे लोगों को अंधेरे में रहना पड़ा। 17 घंटे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई तो देर शाम धानेपुर उपकेंद्र के देवरिया अलावल फीडर ब्लास्ट हो गया और एक बार फिर से बिजली बाधित हो गई।
भीषण गर्मी और उमस के मौसम में लगातार दो दिन तक फाल्ट ठीक न होने से लोगों का धैर्य जवाब दे गया और बड़ी संख्या में लोगों ने उपकेंद्र पहुंचकर न सिर्फ हंगामा किया था, बल्कि बिजलीकर्मियों से मारपीट करते हुए उपकेंद्र में तोड़फोड़ भी की थी। इस तोड़फोड़ के चलते धानेपुर उपकेंद्र की बिजली बुधवार को भी बाधित रही थी।
विज्ञापन
हालांकि देरशाम बिजली की आपूर्ति शुरू कराई गई। तीन दिन के अफरा तफरी का बाद गुरुवार को बिजली आपूर्ति सामान्य रूप से संचालित हो पाई। हालांकि इस दौरान पूरे इलाके में सो वोल्टेज की समस्या बरकरार रही। धानेपुर कस्बे में वोल्टेज बेहद कम रहा। कस्बे के रहने वाले तौफीक अंसारी, मंगल मोदनवाल, सुरेश, रिंकू, हसीब अंसारी समेत तमाम लोगों ने इस लो वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने की मांग उठाई है।
हसीब अंसारी का कहना है कि समस्या को लेकर लोग जिलाधिकारी को ज्ञापन भी दे चुके है लेकिन बिजली विभाग लो वोल्टेज की समस्या को दूर करने का प्रयास नहीं कर रहा है। उपकेंद्र के जेई अजय कुमार का कहना है कि अधिक खपत के चलते लो वोल्टेज की समस्या हो रही है। सप्लाई को दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है।
उपकेंद्र पर तोड़फोड़ करने वाले सपा नेता व 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस
धानेपुर गोंडा। धानेपुर बिजली उपकेंद्र पर कर्मियों से मारपीट करने व उपकेंद्र पर तोड़फोड़ करने वाले दो नामजद आरोपियों समेत 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ धानेपुर थाने में केस दर्ज कराया गया है। नामजद आरोपियों में सपा नेता तारिक खां व सज्जाद का नाम शामिल है। बिजली उपकेंद्र के अवर अभियंता अजय कुमार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट, बलबा, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने व महामारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष शेषमणि पांडेय ने बताया कि जेई अजय कुमार ने मारपीट करने व उपकेंद्र में तोड़फोड़ करने की तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर तारिक खां व सज्जाद समेत 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद