{"_id":"6206a38c8b088d11f25ba9dc","slug":"elecation-gonda-news-lko617408220","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ नामांकन वापस, मैदान में जुटे 80 प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ नामांकन वापस, मैदान में जुटे 80 प्रत्याशी
विज्ञापन
फोटो-20-गोंडा के जिलाधिकारी कार्यालय के गेट पर लगी पुलिस फोर्स। (संवाद)
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। विधानसभा चुनाव में अब नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई। आठ दावेदारों के नाम वापसी के बाद स्थिति साफ हो गई है। अब 80 प्रत्याशी ही मैदान में बचे हैं। विस. चुनाव में पहली फरवरी से चल रहे नामांकन प्रक्रिया का शोर थम गया है। चुनाव प्रचार के लिए प्रत्याशी जुट गए हैं। इसके साथ ही प्रशासन ने क्षेत्रों में पहरा बढ़ा दिया है। जिला निर्वाचन अधिकारी उज्जवल कुमार ने निगरानी के लिए गठित टीमों को सतर्क कर दिया है। कहा कि पूरी निष्पक्षता से कार्रवाई हो। इसमें कोइ कोताही न बरती जाए।
नामांकन में तरबगंज से 16 प्रत्याशी थे। जिससे प्रशासन की परेशानी भी बनी हुई थी, लेकिन छह लोगों की ओर से नामांकन वापस ले लेने से राहत मिली है। ईवीएम में नोटा को लेकर 16 कॉलम होता है। ऐसे में एक अधिक होने पर दो- दो ईवीएम लगाना पड़ता, लेकिन अब 10 ही दावेदार मैदान में बचे हैं। गोंडा सदर में 15 प्रत्याशी थे और कोई नाम वापसी नहीं हुआ है। इसके साथ ही कटरा बाजार में 13 प्रत्याशी थे, जहां से एक नामांकन वापस हुआ है। अब 12 प्रत्याशी बचे हैं।
इसी तरह मेहनौन में 12 प्रत्याशी थे, एक नामांकन वापस हुआ है। जिससे 11 प्रत्याशी अब शेष बचे हैं। अन्य किसी भी सीट से नामांकन वापस नहीं हुआ है। मनकापुर में 11, गौरा में 11 व करनैलगंज में 10 प्रत्याशियों के नामांकन जांच के बाद वैध बचे थे। यह प्रत्याशी ही अब मैदान में हैं। इन सीटों से कोई नामांकन वापस नहीं हुआ है। अब 80 प्रत्याशियों के किस्मत का फैसला जिले के 12.45 लाख मतदाता करेंगे।
विज्ञापन
प्रत्याशियों की स्थिति पर एक नजर
विस क्षेत्र प्रत्याशियों की संख्या
तरबगंज- 10
गोंडा सदर- 15
कटरा बाजार- 12
मेहनौन- 11
मनकापुर- 11
गौरा- 11
करनैलगंज- 10