{"_id":"61a52fe983570d109563e83b","slug":"elderly-shot-on-gonda-aligarh-road-gonda-news-ali279371811","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े गोंडा-अलीगढ़ मार्ग पर बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाड़े गोंडा-अलीगढ़ मार्ग पर बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
बहोरन सिंह का फाइल फोटो ।
- फोटो : GONDA
सोमवार की सुबह करीब 11 बजे गोंडा-अलीगढ़ मार्ग पर सत्तर वर्षीय बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शव से करीब दो मीटर दूर ही तमंचा पड़ा मिला जिसमें एक कारतूस फंसा हुआ था। मृतक के परिवार ने किसी से किसी तरह की रंजिश होने से इंकार किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव मानगढ़ी निवासी पूरन सिंह के अनुसार उनके पिता 70 वर्षीय बहोरन सिंह सोमवार की सुबह गोंडा गए थे। वहां से सामान लेकर पैदल ही गांव लौट रहे थे। सुबह करीब 11 बजे गांव श्याम नगरिया जाने वाले रास्ते के निकट अज्ञात हमलावरों ने पीछे से उनके सिर पर गोली मारी जो सिर के पार निकल गई। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
सड़क पर खून से लथपथ शव पड़ा देखकर राहगीर रुक गए। परिवार वालों को खबर मिली तो वह भागते हुए मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। शव के पास ही अगरबत्ती, माचिस का पैकेट आदि सामान मिला जो वह गोंडा से खरीदकर घर लौट रहे थे। करीब दो मीटर कारतूस फंसा हुआ तमंचा पड़ा था। पूरन सिंह ने अज्ञात हत्यारे के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार घटना की जांच की जा रही है।