फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Elderly man seriously injured in monkey attack, referred to Lucknow

Gonda News: लंगूर के हमले में बुजुर्ग गंभीर, लखनऊ रेफर

Fri, 05 Jun 2026 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 05 Jun 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Elderly man seriously injured in monkey attack, referred to Lucknow
डुमरियाडीह। वजीरगंज के भटपुरवा निवासी जगदंबा गोस्वामी (60) बृहस्पतिवार को लंगूर के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके बेटे महेंद्र ने बताया कि जगदंबा दरवाजे पर बैठे थे, तभी एक लंगूर ने उन पर हमला कर दिया। लंगूर ने सिर, हाथ-पैर, पेट के अलावा शरीर के कई हिस्सों में काट लिया। गंभीर चोटें आने पर उन्हें नवाबगंज के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां 43 टांके लगाए गए।
विज्ञापन

हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। गांव के प्रशासक विनोद पाल ने बताया कि यह लंगूर अब तक बृजेश कुमार, राघवराम, संजय शर्मा, दुर्गेश सिंह, दीपचंद पाल, सत्यदेव वर्मा, रामकुमार गुप्त, विनोद, सुरेमन और राजेश यादव समेत डेढ़ दर्जन लोगों को काट चुका है। इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी अभिषेक प्रताप सिंह ने बताया कि बंदरों को पकड़ना उनके कार्यक्षेत्र में नहीं आता। उपजिलाधिकारी प्रदीप कुमार ने कहा कि लिखित सूचना मिलने पर टीम गठित कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आशुतोष शुक्ल ने लोगों से अपील की कि किसी भी जानवर के काटने पर एंटी रेबीज इंजेक्शन अवश्य लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed