{"_id":"6a395ba3c6986668550e44bf","slug":"elderly-man-injured-after-being-rammed-by-a-bull-succumbs-to-injuries-gonda-news-c-100-1-slko1026-160857-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सांड़ की टक्कर लगने से घायल बुजुर्ग ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सांड़ की टक्कर लगने से घायल बुजुर्ग ने दम तोड़ा
Mon, 22 Jun 2026 09:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 22 Jun 2026 09:28 PM IST
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। लखनऊ मार्ग पर सांड़ से टकराकर घायल हुए बाइक सवार बुजुर्ग की इलाज के दौरान रविवार रात मौत हो गई। नारायनपुर माझा स्थित भालियनपुरवा निवासी कौशल सिंह (60) बृहस्पतिवार को बाइक से बाजार से घर लौट रहे थे।
परिजनों के अनुसार गांव के पास लखनऊ मार्ग पर अचानक सड़क पर आए सांड़ से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। लखनऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज हुआ। चिकित्सकों ने हालत में सुधार बताते हुए घर भेज दिया था। डॉक्टरों की सलाह पर उनका घर पर ही इलाज चल रहा था। रविवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन इससे पहले ही उनकी मौत हो गई।