फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Eight kiosks turned to ashes at Maijapur crossing

Gonda News: मैजापुर चौराहे पर आठ गुमटियां राख

Sun, 27 Apr 2025 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 27 Apr 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Eight kiosks turned to ashes at Maijapur crossing
कटरा बाजार के चीनी मिल मैजापुर चौराहे पर आग से जली दुकानें। - संवाद
कटरा बाजार (गोंडा)। क्षेत्र में चीनी मिल मैजापुर चौराहे पर शनिवार आधी रात के बाद अज्ञात कारणों से लगी आग से आठ दुकानें (गुमटी) जलकर राख हो गईं। सूचना के डेढ़ घंटे बाद दमकल टीम मौके पर पहुंची। तब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के मंगुरही गांव के रहने वाले निकेश मिश्र व दशरथलाल चीनी मिल मैजापुर चौराहे के पास गुमटी में किराना की दुकान चलाते हैं। शनिवार रात दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात 12:30 बजे सूचना मिली कि उनकी दुकान में आग लग गई है। निकेश व दशरथलाल जब तक वहां पहुंचे दुकानें पूरी तरह से जल गईं। सारा माल भी राख हो गया। आग की चपेट में आने से पड़ोस के विकास का होटल, बुग्गा की हेयर कटिंग की दुकान, महेंद्र यादव की फल, सरवन शुक्ल व सरवन पांडेय की पान की गुमटी व राम सरोखन का होटल भी जलकर राख हो गया। निकेश ने बताया कि फायर कंट्रोल रूम में सूचना दी गई थी मगर डेढ़ घंटे बाद अग्निशमन दस्ता मौके पर पहुंचा। तब तक ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। क्षेत्रीय लेखपाल ललित शुक्ल ने बताया कि आग से ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है। रिपोर्ट तैयार कर तहसील प्रशासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन


चार लोगों की गृहस्थी का सामान जला
माधोपुर (गोंडा)। कटरा बाजार के उर्दीगोंडा गांव के मजरा जंगू पुरवा में रविवार दोपहर आग लग गई। ग्राम प्रधान आरिफ ने बताया कि रामदयाल, जगजीवन, रामफेर व सुमई का घर आग की चपेट में आ गया, जिससे उनकी गृहस्थी का सारा सामान जल गया। रामदयाल ने बताया कि उनका घर फूस का था। जिसमें गृहस्थी के सामान के साथ ही अनाज भी रखा था। आग लगने से सब कुछ जल गया। जगजीवन ने बताया कि उनके दो गोवंश भी झुलस गए। माधोपुर चौकी प्रभारी पवन गिरि व अन्य पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। लेखपाल त्र्यंबक तिवारी ने बताया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है। रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजी जाएगी। कटरा बाजार के पशु चिकित्सा अधिकारी शिवप्रकाश मौर्य ने बताया कि झुलसे गोवंशों के इलाज के लिए टीम भेजी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed