{"_id":"57701c054f1c1bd60d79ab32","slug":"eid-celebrated-in-peace-and-brotherhood","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाईचारा और शांति से मनाएं ईद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाईचारा और शांति से मनाएं ईद
अमर उजाला/गोंडा
Updated Sun, 26 Jun 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
बैठक में जुटे गणमान्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद को शांतिपूर्ण मनाने के लिए रविवार को विभिन्न थानों में आयोजित पीस कमेटी की बैठकों में बुनियादी समस्याओं पर भी चर्चा की गई। इस दौरान प्रशासनिक और पुलिस अफसरों ने आपसी भाईचारा और शांतिपूर्ण त्यौहार मनाने का आह्वान करते हुए समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया।
नगर कोतवाली में शांति समिति की बैठक पुलिस अधीक्षक सुधीर सिंह और सीआरओ अरुण शुक्ल की उपस्थिति में हुई। इस दौरान ईद को शांतिपूर्ण निपटाने के लिए सभासदों और बुद्धिजीवियों से राय मांगी गई।
इस दौरान नगर पालिका से जुड़ीं कई समस्याएं जोर-शोर से उठाई गईं। बैठक में मौजूद शारदाकांत पांडेय, विकास जायसवाल, राजू मुखिया, हामिद अली राइनी सहित अन्य लोगों ने नगर से जुड़ी कई समस्याएं उठाईं।
विज्ञापन
इन समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण कराने के लिए एसपी सुधीर सिंह व सीआरओ अरुण शुक्ल ने आश्वासन दिया। इस दौरान नगर कोतवाली में नगर कोतवाल हरी सिंह, उपनिरीक्षक मुकेश सिंह सहित आदि मौजूद रहे।
उधर, वजीरगंज थाने में रविवार को थानाध्यक्ष मथुरा राय की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें ईद के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने पर चर्चा की गई। इस दौरान लोगों से समस्याओं के बारे में जानकारी लेने के साथ ही उनका जल्द से जल्द निस्तारण कराने का आश्वासन दिया गया।