फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Effort to restore haunted pond

Gonda News: भुतहा तालाब के जीर्णोद्धार की कवायद

Sun, 27 Oct 2024 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 27 Oct 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Effort to restore haunted pond
गोंडा। शहर से सटी जानकीनगर पंचायत में स्थित भुतहा तालाब के जीर्णोद्धार की तैयारी तेज हो गई है। तालाब को गहरा करने के साथ ही सटे मोहल्लों में जलनिकासी के प्रबंध की कवायद होगी। शनिवार को जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने भुतहा तालाब का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि तालाब सुंदर है। निर्माण ऐसा हो कि लोगों को सुबह टहलने की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने तालाब के चारों तरफ लगी झाड़ियां एवं पौधों को अच्छे से साफ करके तालाब का सौन्दर्यीकरण करने की निर्देश भूमि संरक्षण विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने तालाब को देखते ही कहा कि इस तालाब के चारों तरफ से पहले सफाई करायें। उसके बाद तैयार की गई कार्य योजना के अनुसार सौंदर्यीकरण किया जाय, यहां के लोगों के लिए सुबह शाम घूमने व बैठक के लिए एक अच्छा स्थान तैयार हो सके। जिला भूमि संरक्षण अधिकारी पारसराम ने बताया कि पूरी कार्य योजना बनाकर तैयारी कर ली गई है, जल्द ही कार्य प्रारंभ हो जाएगा और शहर में स्थित भुतहा तालाब एक अच्छा स्थान बनकर तैयार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed