{"_id":"653feeca943aee82f5044fff","slug":"efficiency-of-students-of-1109-schools-will-be-tested-gonda-news-c-100-1-gon1003-6789-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 1,109 विद्यालयों के छात्रों की परखी जाएगी दक्षता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 1,109 विद्यालयों के छात्रों की परखी जाएगी दक्षता
Mon, 30 Oct 2023 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 30 Oct 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। परिषदीय व माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों और विद्यार्थियों की भाषा व गणित में दक्षता को परखने के लिए भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की ओर से स्टेट एजुकेशन अचीवमेंट सर्वे 2023 (सीज) के तहत एनसीईआरटी सैंपलिंग कराएगा। इसके लिए जिले के 1,109 विद्यालयों का चयन किया गया है। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) की ओर से इसके लिए तैयारियां की गई हैं।
डॉयट प्राचार्य अतुल कुमार तिवारी ने बताया कि तीन नवंबर को परिषदीय विद्यालयों के कक्षा तीन व कक्षा छह और माध्यमिक के कक्षा नौ के विद्यार्थी शामिल होंगे। बच्चों की लर्निंग ऑउटकम को जानने के लिए एजुकेशन अचीवमेंट सर्वे 2023 कराया जाएगा। इसके लिए परिषदीय विद्यालय के शिक्षकों व डायट के प्रशिक्षुओं को बतौर ब्लॉक इंवेस्टिगेटर और फील्ड इंवेस्टिगेटर तैनाती दी गई है। ओएमआर शीट पर होने वाले मूल्यांकन की समुचित निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी भाषा और गणित स्तर की जानकारी को परखा जाएगा। प्रत्येक कक्षा से कम से कम पांच व अधिकतम 30 विद्यार्थी शामिल होंगे। करीब 33,270 विद्यार्थियों का मूल्यांकन किया जाएगा। जिला समन्वयक हरिगोविंद यादव ने बताया कि 1,221 शिक्षक व डीएलएड प्रशिक्षुओं के अलावा 55 ब्लॉक स्तर के ऑब्जर्वर को प्रशिक्षण दिया गया है।
प्रत्येक भाषा के लिए तीन सीरीज की बुकलेट
हिंदी, उर्दू और अंग्रेजी भाषा के विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग तीन सेट बुकलेट दी जाएगी। वहीं ओएमआर पर जवाब देना होगा। कक्षा तीन के मूल्यांकन के लिए एक घंटा, कक्षा छह के लिए सवा घंटे व कक्षा नौ के विद्यार्थियों के लिए डेढ़ घंटे का समय निर्धारित किया गया है।