फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Educational quality of 450 secondary schools will be tested

450 माध्यमिक स्कूलों के शैक्षिक गुणवत्ता की होगी जांच

Tue, 15 Oct 2019 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Educational quality of 450 secondary schools will be tested
गोंडा। माध्यमिक स्कूलों में शिक्षा का स्तर बढ़ाने के लिए विभाग ने रणनीति तैयार की है। शैक्षिक गतिविधियों की पड़ताल के लिए जीआईसी के प्रधानाचार्य की निगरानी में पांच टीमें गठित की गई हैं। फिलहाल टीमों को अभी बहुत विस्तार नहीं दिया गया है लेकिन देर सबेर ब्लॉक स्तर पर भी टीमों का गठन होगा।
विज्ञापन

ये टीमें स्कूलों में पढ़ाई के साथ ही साथ आयोजित होनी वाली गतिविधियों की रिपोर्ट हर पखवारे में देंगी। अभी तो 42 राजकीय व सहायता प्राप्त इंटर कॉलेजों की शिक्षा व्यवस्था के लिए समिति का गठन जनपद स्तर पर हुआ है। समिति को 5 टीमों के गठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे हर 15 दिनों में की गई जांच की रिपोर्ट ली जाएगी। सुधार के लिए दिशा निर्देश जारी होंगे। इसके बाद हर माह की पहली और 16 तारीखों को रिपोर्ट पर अध्ययन होगा।
विज्ञापन

कॉलेजों में पढ़ाई के दौरान किए जा रहे नवाचारों और गतिविधियों का गहन अनुश्रवण होगा। एक कॉलेज में करीब 2 घंटे तक का समय टीम को देना होगा। जिससे कम से कम हर कक्षों के बच्चों की गुणवत्ता का परीक्षण हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नकल मुक्त परीक्षा की मुहिम में पढ़ाई पर जोर देना सार्थक पहल है। इसका दायरा निजी कॉलेजों में होगा। करीब 450 कॉलेजों में पढ़ने वाले एक लाख से अधिक छात्रों को बेहतर शिक्षा की व्यवस्था देने की पहल होने के संकेत मिले हैं। इससे अभिभावकों में भी खुशी दिख रही है।

डीआईओएस अनूप कुमार ने बताया कि गुणवत्ता मानीटरिंग सेल का गठन कर दिया गया है। सेल की टीमें स्कूलों का अनुश्रवण करके पढ़ाई की गुणवत्ता रखेंगी। इसके साथ ही शिक्षण गतिविधियों, नवाचार, स्काउट गाइड समेत अन्य क्रिया कलाप को आगे बढ़ाएंगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed