फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   ED will investigate the properties of Rizwan and Arif

Gonda News: रिजवान व आरिफ की संपत्तियां खंगालेगी ईडी

Tue, 30 Apr 2024 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 30 Apr 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
ED will investigate the properties of Rizwan and Arif
बलरामपुर। सपा के पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी व पूर्व सांसद रिजवान जहीर की मुश्किलें और बढ़ती दिख रही हैं। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने दोनों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर इनकी आय से अधिक संपत्तियों की जांच ईडी व आयकर विभाग से कराने की संस्तुति की है। एसपी ने दोनों आरोपियों की कई जिलों में संपत्तियां होने का हवाला देते हुए केंद्रीय एजेंसियाें से जांच कराने की जरूरत बताई है।
विज्ञापन

जमीन कब्जाने के मामले में सपा के पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हो चुका है। इसके बाद वर्ष 2023 में आरिफ अनवर हाशमी की उतरौला, सादुल्लाहनगर व लखनऊ में 115 करोड़ 87 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की गई थी। इसके अलावा तुलसीपुर के पूर्व चेयरमैन फिरोज पप्पू हत्याकांड में आरोपी पूर्व सांसद रिजवान जहीर की करीब 15 करोड़ की संपत्तियां जब्त की जा चुकी हैं। इन दोनों आरोपियों के पास अकूत संपत्तियां बताई जा रही हैं।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि दोनों को माफिया के रूप में चिह्नित किया गया है। इनके द्वारा अपराध करके संपत्तियां अर्जित की गई हैं। ऐसे में गहन जांच के लिए आयकर विभाग लखनऊ व प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को पत्र भेजा गया है। संपत्तियों में बैंक खातों में जमा धनराशि, मकान, जमीन व वाहनों आदि की खरीद-फरोख्त की पूरी जानकारी केंद्रीय जांच एजेंसियों से करानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed