फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   E-waste collection corners will be set up in schools

Gonda News: स्कूलों में ई-वेस्ट कलेक्शन कॉर्नर बनेंगे

Mon, 14 Sep 2026 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 14 Sep 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
E-waste collection corners will be set up in schools
गोंडा। जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों और शिक्षण संस्थानों में स्वच्छता पखवाड़ा अभियान-6.0 के तहत कचरा प्रबंधन और ई-वेस्ट संग्रह की व्यवस्था की जाएगी। 15 सितंबर से दो अक्तूबर तक तैयारी चरण और दो से 31 अक्तूबर तक अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विद्यालयों में गीले, सूखे, सेनेटरी और विशेष देखभाल वाले कचरे के लिए अलग-अलग डस्टबिन की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा ई-वेस्ट कलेक्शन कॉर्नर बनाए जाएंगे। विद्यार्थियों और शिक्षकों को ई-वेस्ट के सुरक्षित संग्रह और निस्तारण के प्रति जागरूक किया जाएगा। अभियान के तहत स्कूलों में एकल उपयोग वाली प्लास्टिक के इस्तेमाल पर प्रतिबंध, कचरा अलग-अलग करने की व्यवस्था और स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं। विद्यार्थियों को खराब इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, बैटरी, सेल और अन्य खतरनाक सामग्री स्वयं खोलने या इधर-उधर फेंकने से भी रोका जाएगा।
विज्ञापन

निर्देश में स्कूलों को इको क्लब फॉर मिशन लाइफ के माध्यम से विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने और उनकी जानकारी पोर्टल पर अपलोड करने को कहा गया है। दो अक्तूबर को स्वच्छ भारत दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बीएसए अमित सिंह का कहना है कि स्कूली शिक्षा के महानिदेशक के निर्देश पर गतिविधियों को संचालित करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed