{"_id":"5745e9e14f1c1b2c3e6908f3","slug":"dust-storm-again-harass","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूल भरी आंधी ने फिर किया हलकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूल भरी आंधी ने फिर किया हलकान
अमर उजाला ब्यूरो/बलरामपुर
Updated Wed, 25 May 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
सड़कों पर पसरा सन्नाटा कई पेड़ भी गिरे
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार दोपहर तेज धूप के बीच अचानक मौसम ने करवट बदली। काले बादल छाने के साथ ही धूल भरी तेज आंधी चलने लगी। इससे लोग जहां के तहां ठहर गए। देखते ही देखते सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।
वही, ग्रामीण इलाकों में आंधी से कई पेड़ भी क्षतिग्रस्त हो गए। मौसम में अचानक आए बदलाव ने जहां लोगों को तेज धूप व गर्मी से राहत दी वहीं धूल भरी आंधी के चलते लोगों को परेशानी भी झेलनी पड़ी। धूल से बचने के लिए लोगों ने अपने चेहरों को कपड़ों आदि से ढक लिया।
वहीं, तमाम वाहन चालक गाड़ियां रोककर किनारे खड़े हो गए। तेज आंधी के चलते कई पेड़ों की टहनियां टूट गईं। आम की फसल को भी आंशिक रूप से नुकसान हुआ है। कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। आंधी से किसी तरह की जनहानि की कोई सूचना नहीं है।