फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Durga idols will be immersed today and tomorrow

Gonda News: आज व कल दुर्गा प्रतिमाओं का होगा विसर्जन

Wed, 01 Oct 2025 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 01 Oct 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Durga idols will be immersed today and tomorrow
गोंडा। जिले में स्थापित 2,195 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन बृहस्पतिवार व शुक्रवार को होगा। इसको लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए हैं। ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है। मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा का खाका तैयार किया गया है। जिले को दो जोन व पांच सेक्टर में बांटा गया है।
विज्ञापन


डीएम प्रियंका निरंजन ने बताया कि दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर हर स्तर पर तैयारी की गई है। एडीएम आलोक कुमार व सीआरओ महेश प्रकाश को सुपर जोनल नियुक्त किया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा, एसडीएम सदर अशोक कुमार, करनैलगंज नेहा मिश्रा, मनकापुर अवनीश त्रिपाठी, तरबगंज विश्वमित्र सिंह को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
विज्ञापन

17 अन्य नायब तहसीलदार को अलग-अलग पाॅइंट पर तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त पांच जिला स्तरीय अधिकारियों को रिजर्व पॉइंट परर रखा गया है।

एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि विसर्जन जुलूस को लेकर तैयारी कर ली गई है। मिश्रित व संवेदनशील स्थलों की ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है। जुलूस के साथ पुलिस बल को लगाया गया है। घाटों पर सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं। समितियों से वार्ता की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed