{"_id":"69e2772b90b6509abd02af35","slug":"duplicates-will-be-screened-again-list-to-be-published-on-june-10-gonda-news-c-100-1-gon1003-156452-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: डुप्लीकेट की फिर होगी छंटनी, सूची का प्रकाशन 10 जून को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: डुप्लीकेट की फिर होगी छंटनी, सूची का प्रकाशन 10 जून को
Fri, 17 Apr 2026 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 17 Apr 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में फिर से डुप्लीकेट वोटर छांटे जाएंगे। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से संशोधित समय सारणी जारी की है। डूप्लीकेट वोटरों की छंटनी के तैयार होने वाली संशोधित मतदाता सूची का प्रकाशन 10 जून को होगा। इसी सूची के आधार पर पंचायत चुनाव कराए जाएंगे।
आगामी 26 व 19 जुलाई को प्रधानों का कार्यकाल खत्म हो रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी समय सारणी के अनुसार, आगामी 21 अप्रैल से 28 मई तक मतदाता सूची से डुप्लीकेट वोटरों को चिह्नित करने का काम किया जाएगा। इसके बाद 29 मई से नौ जून तक मतदान केंद्र व बूथों का क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग, मतदाता क्रमांकन, सीवीएन आवंटन, मतदाता सूची की डाउनलोडिंग आदि कार्य किए जाएंगे।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नारायण ने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार सभी जरूरी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद ही पंचायत चुनाव कराया जा सकेगा। इससे पहले 22 अप्रैल को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित करने की तिथि निर्धारित की गई थी। लेकिन डुप्लीकेट मतदाताओं के होने की संभावना को देखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से संशोधित आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन
अब तक दो बार ब्लॉक व जिले स्तर पर डुप्लीकेट मतदाताओं की जांच कर उनके नाम हटाने का कार्य हो चुका है। इस दौरान सार्वजनिक अवकाश में भी कार्यालय खुले रहेंगे।
प्रधानों ने शुरू की मुहिम
प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष उमापति त्रिपाठी ने बताया कि 26 मई 2026 एवं 19 जुलाई 2026 को प्रधानों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। वहीं, चुनाव कराने के लिए जरूरी प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। ऐसे में प्रधानों की ओर से प्रशासक नियुक्त करने के बजाय निर्वाचित सदस्यों को चुनाव तक जिम्मेदारी के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्राचार किया गया है। सभी पंचायतों के ग्राम प्रधान अपनी मांग के लिए मुख्यमंत्री को पत्राचार कर रहे हैं।