Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Due to heavy rains, power supply to 90 villages was disrupted, orange alert issued

Gonda News: जोरदार बारिश के बीच 90 गांवों की बिजली गुल, ऑरेंज अलर्ट जारी

Tue, 29 Jul 2025 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 29 Jul 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Due to heavy rains, power supply to 90 villages was disrupted, orange alert issued
कटरा बाजार/ वजीरगंज/ गोंडा। जिले में पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मंगलवार की सुबह तेज हवाओं के साथ अलग-अलग स्थानों पर जोरदार बारिश होने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं कटरा नगर पंचायत सहित 90 गांवों की बिजली गुल होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग की ओर से बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन

सोमवार की रात के बाद मंगलवार की सुबह आठ बजे से बारिश शुरू हो गई। कहीं हल्की तो कहीं झमाझम बारिश हुई है। आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से 16 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। मौसम विभाग की ओर से बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के बीच कटरा बाजार नगर पंचायत की बिजली सोमवार की रात करीब दो बजे गुल हो गई। उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र के सीयूजी नंबर पर कॉल किया। रात भर आपूर्ति ठप होने के कारण सुबह तक इन्वर्टर डिस्चार्ज हो गए। पानी की किल्लत भी होने लगी। दोपहर बाद बिजली आपूर्ति शुरू सकी।
विज्ञापन

वजीरगंज में सोमवार की सुबह लगभग नौ बजे लौव्वावीरपुर से आने वाली 33 केवीए की विद्युत लाइन का ब्रेक डाउन हो गया। जिससे रघुराजनगर टिकरी व मोहनपुर विद्युत उप केंद्रों की आपूर्ति बंद हो गई। इससे बानेपुर, मोहनपुर,चौड़वा, चंदहा, टिखरिया, करदा, देवीपुर, गनेशपुर, गौरिया सहित करीब 40 गांवों की बिजली ठप हो गई। उपखंड अधिकारी पीयूष सिंह ने बताया फाल्ट खोजकर आपूर्ति शुरू कर दी गई है। वहीं पंडरी कृपाल, रुपईडीह, इटियाथोक के करीब 50 गांवों में बिजली गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसओ दफ्तर में टपकने लगी छत
शहर में जलनिकासी की व्यवस्था न होने के कारण बारिश के बाद जगह-जगह जलजमाव हो गया। मेडिकल कॉलेज में क्षेत्रीय निदान केंद्र के पास घुटनों तक पानी भरा रहा। जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जिला पूर्ति अधिकारी के कार्यालय की छतें टपकने लगी। इससे बरामदे में पानी भर गया। सिंचाई विभाग के सामने सड़क पर पानी भरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed