{"_id":"5df512f78ebc3e87d012fabc","slug":"drunken-worker-attacked-and-killed-fellow-with-a-shovel-gonda-news-lko497754042","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत मजदूर ने साथी को फावड़े से हमला कर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में धुत मजदूर ने साथी को फावड़े से हमला कर मार डाला
विज्ञापन
गोंडा। मझवा गांव में एक ईंट भट्टे पर काम करने वाले दो मजदूर शनिवार की देर रात शराब के नशे धुत होकर आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। एक मजदूर ने फावड़ा उठा लिया और अपने ही साथी को फावड़े से हमला कर लहूलुहान कर दिया। उसकी जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में मजदूर की पत्नी ने कोतवाली देहात में आरोपी मजदूर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी मजदूर को गिरफ्तार कर लिया है।
छत्तीसगढ़ प्रांत के विलासपुर के बेलगहना का रहने वाला ओमप्रकाश (28) पुत्र कमल अपनी पत्नी सती के के साथ कोतवाली देहात क्षेत्र के मझवा गांव में स्थित एक ईंट भट्टे पर मजदूरी करता है। यहां उसके गांव के अन्य मजदूर भी ईंट पथाई का काम करते हैं। ईंट भट्ठे के मुंशी धनीराम वर्मा ने बताया कि शुक्रवार की रात ओमप्रकाश और उसके साथ ही इसी भट्ठे पर काम करने वाले प्रताप नाम के मजदूर ने शराब पी ली। दोनों के बीच शराब के नशे में आपस में भिड़ंत हो गई।
दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच प्रताप ने फावड़ा उठा लिया और ओमप्रकाश पर फावड़े से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। धनीराम ने डायल 112 के पुलिसकर्मियों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी प्रताप को पकड़ लिया और कोतवाली देहात पुलिस के हवाले कर दिया। ओमप्रकाश की गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन
मामले में ओमप्रकाश की पत्नी सती ने कोतवाली देहात में आरोपी प्रताप के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।